कोरोना की दूसरी लहर की भेंट चढ़ सकता है भारत का स्मार्टफोन बाजार: रिपोर्ट
कैनेलिस के विश्लेषक सनम चौरसिया ने कहा कि ऐसे में दूसरी छमाही के दौरान स्मार्टफोन ब्रांडों और चैनल साझेदारों के लिए बाधाएं देखने को मिल सकती हैं।

विस्तार
शोध फर्म कैनेलिस के मुताबिक भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर से देश में स्मार्टफोन बाजार के विकास की गति सुस्त पड़ सकती है और आपूर्ति पक्ष की बाधा के चलते औसत बिक्री मूल्य में इजाफा हो सकता है।
कैनेलिस के आंकड़ों के अनुसार भारत में स्मार्टफोन की आवक मार्च 2021 को खत्म हुई तिमाही के दौरान 11 प्रतिशत बढ़कर 3.71 करोड़ इकाई हो गई, जो इससे पिछले साल की समान अवधि में 3.35 करोड़ इकाई थी। शोध फर्म ने कहा कि भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर के चलते दूसरी तिमाही में स्मार्टफोन की आवक बाधित हो सकती है।
कैनेलिस ने कहा, ‘‘विभिन्न हिस्सों में संक्रमण का प्रकोप अलग-अलग है, इसलिए देशव्यापी लॉकडाउन की आशंका कम ही है, लेकिन क्षेत्रीय लॉकडाउन से कच्चे माल और डिवाइस का परिवहन प्रभावित हो सकता है।’’ कैनेलिस के विश्लेषक सनम चौरसिया ने कहा कि ऐसे में दूसरी छमाही के दौरान स्मार्टफोन ब्रांडों और चैनल साझेदारों के लिए बाधाएं देखने को मिल सकती हैं।
- नई नॉन्चिंग: Samsung Galaxy M42 5G भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगा 48MP का क्वॉड कैमरा सेटअप
- स्मार्टफोन बना लोगों का पर्सनल फिटनेस ट्रेनर, 34 फीसदी भारतीय कर रहे एप का इस्तेमाल
- 5G Phone: भारत के सबसे सस्ते 5जी फोन की पहली सेल आज, जानें कीमत और ऑफर
- BigBasket के 20 मिलियन ग्राहकों का डाटा लीक, डार्क वेब पर हो रही बिक्री