Coronvirus: क्या ऑनलाइन खाना मंगवाने में भी है कोरोना वायरस फैलने का खतरा?

विस्तार
अमेरिका के कुछ शहर और इटली जैसे देशों में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन (बंद) की स्थिति हो गई है। ऐसे में लोगों को मजबूरन घरों में रहना पड़ा रहा है और कईयों को घर से काम भी करना पड़ रहा है। कोरोना वायरस के कारण लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में लोग समाना मंगवाने और खाना मंगवाने के लिए ऑनलाइन डिलीवरी पर ही निर्भर हैं, लेकिन इसी बीच यह सवाल है कि क्या ऑनलाइन खाना मंगवाना सुरक्षित है? आइए जानते हैं...
इंफेक्शन वाली बीमारियों को एक्सपर्ट डॉक्टर थोमस साई के मुताबिक कोरोना वायरस छीटों के संपर्क में आने से फैलता है। उदाहरण के तौर पर खांसी के दौरान मुंह से निकलने वाले कफ और नाक से निकलने वाले पानी से फैलता है। ऑनलाइन खाना मंगवाने के साथ स्थिति ऐसी है कि खाना लेकर डिलीवरी ब्वॉय को कई इलाकों से होकर आपके पास पहुंचना होता है। यह भी संभव है कि जिन लोगों को कोरोना का संक्रमण के संदेह में घर पर रहने की सलाह दी है उनके घर भी खाना पहुंचाने आपका डिलीवरी ब्वॉय गया हो। ऐसे में ऑनलाइन खाना मंगवाने में खतरा तो है। आपके लिए यही बेहतर होगा कि ऑनलाइन खाना मंगवाने से परहेज करें।
अमेरिका जैसे देशों में कोरोना वायरस को लेकर फुड डिलीवर करने वाली कंपनियों ने खास इंतजाम किए हैं। मैकडॉनल्ड और स्टारबक्स जैसी कंपनियां नो-कॉन्टेक्ट या कॉन्टेक्टलेस डिलीवरी की सुविधा दे रही है। वहीं भारत में कुछ जोमैटो जैसी बड़ी फुड डिलीवरी कंपनियां अपने ग्राहकों को कोरोना वायरस को लेकर जागरूक कर रही हैं। इसके लिए कंपनियां अपने डिलीवरी पर्सन को ट्रेंड कर रही हैं और साफ-सफाई के बारे में बता रही हैं। फुड डिलीवरी कंपनियां अपने पार्टनर्स को कोरोना से सुरक्षा को लेकर आगाह कर रही हैं और किसी तरह का लक्षण मिलने पर डॉक्टर्स से मिलने की सलाह दे रही हैं।
- बेहद कमाल का है गूगल का यह गुप्त फीचर, आपको भी नहीं होगी इसकी जानकारी
- TV खरीदने का इससे बढ़िया मौका दोबारा नहीं मिलेगा, ये हैं बेस्ट ऑफर्स
- Airtel ने खास रिचार्ज प्लान किया पेश, एक ही में मिलेगी पोस्टपेड, ब्रॉडबैंड और लैंडलाइन की सेवा
- कोरोना वायरस: किराना सामान की डिलीवरी वाले एप के डाउनलोड्स में भारी इजाफा