TV खरीदने का इससे बढ़िया मौका दोबारा नहीं मिलेगा, ये हैं बेस्ट ऑफर्स

यदि आप भी टीवी या स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। 31 मार्च से पहले टीवी खरीदना फायदे का सौदा रहेगा, क्योंकि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की बैठक में मोबाइल, टीवी, ऊर्वरक, कृत्रिम धागे और कपड़ों पर अप्रत्यक्ष कर की दरें बढ़ाकर 18 फीसदी करने का फैसला लिया गया है। नया जीएसटी शुल्क एक अप्रैल से लागू होगा। ऐसे में इस वक्त टीवी खरीदना फायदे का सौदा रहेगा। आइए फिलहाल टीवी पर मिलने वाले कुछ ऑफर्स के बारे में जानते हैं...
फ्लिपकार्ट पर 19 मार्च से बिग शॉपिंग डे सेल शुरू हुई है जिसमें टीवी समेत कई गैजेट पर भारी छूट मिल रही है। इस सेल के लिए फ्रांस की कंपनी Thomson ने भी अपने ऑफर्स पेस किए हैं जिसके तहत थॉमसन का हाल ही में लॉन्च हुआ 40 इंच का 4के स्मार्ट टीवी 19,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं थॉमसन के स्मार्ट टीवी इस सेल में 9,999 रुपये में मिल रहे हैं। यदि आप नॉन स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं तो थॉमसन का नॉन स्मार्ट टीवी 7,499 रुपये में मिल रहा है।
पकार्ट के अलावा अमेजन इंडिया भी टीवी पर कई ऑफर्स दे रहा है। अमेजन पर एमआई की 32 इंच वाला स्मार्ट टीवी 12,499 रुपये मिल रहा है। वहीं शिंको का 32 इंच वाला स्मार्ट टीवी महज 8,999 रुपये में मिल रहा है। इन दो कंपनियों के अलावा सैमसंग, एलजी और टेलीफंकेन के टीवी पर भी बढ़िया डिस्काउंट मिल रहा है।
- Airtel ने खास रिचार्ज प्लान किया पेश, एक ही में मिलेगी पोस्टपेड, ब्रॉडबैंड और लैंडलाइन की सेवा
- कोरोना वायरस: किराना सामान की डिलीवरी वाले एप के डाउनलोड्स में भारी इजाफा
- गेट्स फाउंडेशन का बड़ा एलान, कोरोना वायरस से लड़ने के लिए देगा 10 करोड़ डॉलर्स
- Google की खास पहल, इन पांच तरीकों से कोरोना वायरस को दी जा सकेगी मात