iPhone 15: चीन ने नए आईफोन पर भी लगाया बैन, सरकारी कर्मचारी नहीं कर सकेंगे इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 13 Sep 2023 04:11 PM IST
सार

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने बुधवार को बीजिंग में एक नियमित प्रेस ब्रीफिंग में बिना विस्तार से कहा, "हमने देखा है कि एपल फोन से संबंधित सुरक्षा घटनाओं के बारे में कई मीडिया रिपोर्टें आई हैं।"

विज्ञापन
China banned new iphone 15 models for Security Problems Restricts Use in Government Departments
iPhone 15 Series - फोटो : Apple

    विस्तार

    चीन ने एपल के नए आईफोन पर भी बैन लगा दिया है। चीन ने केंद्रीय सरकारी एजेंसियों के अधिकारियों के लिए एपल आईफोन के इस्तेमाल को बैन कर दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं सरकारी अधिकारियों को अन्य विदेशी ब्रांड वाले डिवाइसेस का उपयोग काम के लिए नहीं करने या उन्हें कार्यालय में नहीं लाने का आदेश दिया गया है।

    चीनी सरकार का कहना है कि यह प्रतिबंध सुरक्षा कारणों से लगाया गया है। इससे पहले इस महीने की शुरुआत में भी चीन ने एपल के प्रोडक्ट के सरकारी विभाग में इस्तेमाल पर रोक लगाई थी।

    विज्ञापन

    चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने बुधवार को बीजिंग में एक नियमित प्रेस ब्रीफिंग में बिना विस्तार से कहा, "हमने देखा है कि एपल फोन से संबंधित सुरक्षा घटनाओं के बारे में कई मीडिया रिपोर्टें आई हैं।"

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन कई राज्य समर्थित कंपनियों और एजेंसियों के लिए iPhones के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहा है, जो कि Apple के लिए उसके सबसे बड़े विदेशी बाजार और वैश्विक उत्पादन आधार में बढ़ती चुनौतियों का संकेत है। कई एजेंसियों ने कर्मचारियों को निर्देश देना शुरू कर दिया है कि वे काम पर अपना आईफोन न लाएं।

    माओ ने यह प्रेस कॉन्फ्रेंस एपल के इवेंट के तुरंत बाद किया। एपल ने 12 सितंबर की रात को चार नए आईफोन लॉन्च किए हैं जिनमें iPhone 15, 15 Plus, 15 Pro और 15 Pro Max शामिल हैं। बता दें कि एपल चीन से अपने आईफोन और अन्य गैजेट के प्रोडक्शन को भारत में शिफ्ट कर रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें