iPhone 15: नए आईफोन की लॉन्चिंग के साथ ही सस्ते हुए पुराने आईफोन, 18 हजार रुपये तक कम हुई कीमत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 13 Sep 2023 02:43 PM IST
सार

iPhone 14 में भी 6.1 इंच की डिस्प्ले मिलती है जो कि सुपर रेटिना एक्सडीआर है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1200 निट्स है और इसके साथ एचडीआर का भी सपोर्ट है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है, हालांकि प्रो मॉडल के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलती है।

विज्ञापन
Apple cuts price of iPhone 14 iPhone 14 Plus by up to 10000 after iphone 15 launch
IPHONE 14 PRICE DROP IN INDIA - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    iPhone 15 सीरीज की लॉन्चिंग के साथ ही iPhone 14 और iPhone 14 plus की कीमत में अब तक की सबसे बड़ी कटौती हुई है। एपल ने 12 सितंबर को चार नए आईफोन लॉन्च किए हैं जिनमें iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max शामिल हैं। इन सभी आईफोन को एपल ने 12 सितंबर को आयोजित Apple Wonderlust इवेंट में पेश किया है। नए आईफोन के साथ कई सारे बदलाव किए गए हैं। इस बार सभी आईफोन को डायनेमिक आईलैंड फीचर के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इस बार डिफॉल्ट प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है।

    Apple ने पिछले साल सितंबर में iPhone 14 और iPhone Plus को क्रमशः 79,900 रुपये और 89,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। अब एपल ने इन दोनों फोन की कीमत में 10,000 रुपये तक की कमी की है।

    विज्ञापन

    iPhone 14 को एपल की साइट पर अब 69,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्ट किया गया है। इसके 256 जीबी मॉडल को 79,900 रुपये और 512 जीबी को 99,900 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें