ChatGPT down: ठप हो गया एआई टूल, यूजर्स को मिल रहा Error, लॉगिन में भी हो रही परेशानी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 16 Jul 2025 09:59 AM IST
सार

कई यूजर्स ने शिकायत की कि वे पूरी तरह से ChatGPT से लॉगआउट हो गए और दोबारा लॉगिन करने पर या तो वेरीफिकेशन लूप में फंस गए या फिर स्क्रीन पूरी तरह ब्लैंक हो गई। कुछ की बातचीत बीच में ही रुक गई, जिससे डेटा भी गुम हो गया। Sora और Codex इस्तेमाल करने वाले डेवलपर्स व क्रिएटर्स ने भी प्रदर्शन में धीमापन और डिले की शिकायत की।

विज्ञापन
ChatGPT down AI chatbot shows unusual activity error to some users, many unable to login
ChatGPT down - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    OpenAI का एआई चैटबॉट ChatGPT बुधवार सुबह से डाउन रहा, जिससे दुनियाभर के लाखों यूजर्स को लॉगिन और सेवा उपयोग में परेशानी का सामना करना पड़ा। इस ग्लोबल आउटेज ने OpenAI के अन्य टूल्स जैसे Sora, Codex और GPT API को भी प्रभावित किया।

    क्या हुआ था?

    Downdetector के मुताबिक, यह समस्या 16 जुलाई की सुबह करीब 6 बजे (IST) शुरू हुई और 7:10 बजे अपने चरम पर पहुंच गई। इस दौरान 91% से अधिक रिपोर्टें सिर्फ ChatGPT से जुड़ी दिक्कतों की थीं। कई यूजर्स ने शिकायत की कि वे पूरी तरह से ChatGPT से लॉगआउट हो गए और दोबारा लॉगिन करने पर या तो वेरीफिकेशन लूप में फंस गए या फिर स्क्रीन पूरी तरह ब्लैंक हो गई। कुछ की बातचीत बीच में ही रुक गई, जिससे डेटा भी गुम हो गया। Sora और Codex इस्तेमाल करने वाले डेवलपर्स व क्रिएटर्स ने भी प्रदर्शन में धीमापन और डिले की शिकायत की।

    विज्ञापन

    दूसरी बार हुआ बड़ा आउटेज

    यह बीते एक महीने में OpenAI की दूसरी बड़ी तकनीकी गड़बड़ी है, जिसने रेगुलर यूजर्स और प्रोफेशनल्स की चिंता बढ़ा दी है। भारत, एशिया, अमेरिका और यूरोप में इसको लेकर काफी शिकायतें दर्ज की गईं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    OpenAI का बयान

    हालांकि अब OpenAI ने अपनी स्टेटस वेबसाइट पर जानकारी दी है कि "अब सभी प्रभावित सेवाएं पूरी तरह से रिकवर हो चुकी हैं।" हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस आउटेज के पीछे के असल कारण का खुलासा नहीं किया है और न ही भविष्य में ऐसी समस्या से बचने की कोई ठोस योजना बताई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें