WhatsApp: iOS यूजर्स के लिए आया नया सपोर्ट चैट फीचर, AI देगा हर सवाल का जवाब

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 15 Jul 2025 02:19 PM IST
सार

यूजर जब इस चैट में अपना सवाल पूछते हैं, तो उन्हें एक सूचना मिलती है कि जवाब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा जनरेट किए जाएंगे और इन जवाबों में कभी-कभी "गलत या अनुचित जानकारी" हो सकती है। हर जवाब के नीचे Meta AI का इंडिकेटर और टाइमस्टैम्प भी दिया होता है।

विज्ञापन
WhatsApp New support chat feature introduced for iOS users AI will answer every question
WhatsApp Support Chat - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    व्हाट्सएप ने iOS यूजर्स के लिए एक नया फीचर शुरू किया है, जिसमें अब यूजर्स को एक समर्पित सपोर्ट चैट के जरिए AI-पावर्ड जवाब मिलेंगे। यह नया फीचर व्हाट्सएप एप के लेटेस्ट वर्जन में उपलब्ध है और आने वाले हफ्तों में सभी iOS यूजर्स को मिल जाएगा।

    इस सपोर्ट चैट को व्हाट्सएप सेटिंग्स > Help > Help Center > Contact Us के जरिए एक्सेस किया जा सकता है। इसके जरिए यूजर एक नया चैट विंडो खोल सकते हैं, जिसमें Meta Verified नीला टिक होगा, जो यह दर्शाता है कि यह व्हाट्सएप का आधिकारिक सपोर्ट अकाउंट है।

    विज्ञापन

    यूजर जब इस चैट में अपना सवाल पूछते हैं, तो उन्हें एक सूचना मिलती है कि जवाब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा जनरेट किए जाएंगे और इन जवाबों में कभी-कभी "गलत या अनुचित जानकारी" हो सकती है। हर जवाब के नीचे Meta AI का इंडिकेटर और टाइमस्टैम्प भी दिया होता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    • यूजर्स सीधे टेक्स्ट के जरिए या स्क्रीनशॉट भेजकर अपनी समस्या साझा कर सकते हैं।
    • जवाब तुरंत मिलते हैं और हर चैट को एक सपोर्ट टिकट नंबर भी दिया जाता है।
    • यह फीचर खास तौर पर बार-बार पूछे जाने वाले सवालों के जवाब के लिए उपयोगी है।

    यदि कोई यूजर मानव सहायता मांगता है, तो उसे एक स्वचालित संदेश मिलता है जिसमें लिखा होता है कि चैट की सक्रिय निगरानी की जा रही है और यदि जरूरत पड़ी, तो सपोर्ट स्टाफ हस्तक्षेप करेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें