Budgets 2024: भारत बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल बाजार, बजट के बाद उड़ी चीन की नींद
वित्त मंत्री के इस एलान के बाद भारत दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग हब बन सकता है। अभी भी भारत में हर महीने करोड़ों मोबाइल फोन का प्रोडक्शन हो रहा है लेकिन इस बजट के बाद इसमें और इजाफा होने की उम्मीद है।

विस्तार
Union Budget 2024-25: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का आम बजट पेश कर दिया है। बजट में रेलवे के लिए कोई बड़ा एलान नहीं हुआ। बजट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि आम बजट अमृतकाल का महत्वपूर्ण बजट होगा। यह पांच साल के लिए हमारी दिशा तय करने के साथ ही 2047 तक विकसित भारत की आधारशिला रखेगा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टेक इंडस्ट्री को बड़ी राहत दी है। उन्होंने बजट 2024 पेश करते हुए कहा कि मोबाइल चार्जर, और मोबाइल फोन पर सीमा शुल्क कम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन और चार्जर जैसे आइटम पर सीमा शुल्क 15 फीसदी कम किया जाएगा जिसके बाद मोबाइल फोन और चार्जर के कीमतों में भारी कटौती हो सकती है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पिछले 6 साल में घरेलू प्रोडक्शन में काफी इजाफा हुआ है, इसलिए इसे बढ़ावा देने के लिए मोबहाइल पार्टस, पीवीसी और मोबाइल के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले पार्ट्स पर लगने वाले सीमा शुल्क में 15 फीसदी की कमी हो गी।
- Union Budget 2024: वित्त मंत्री ने दिया तोहफा, मोबाइल फोन से लेकर चार्जर तक होंगे सस्ते
- Budget 2024: बजट पेश होने से पहले सोशल मीडिया पर बने मीम्स, लोगों ने कहा- मीडिल क्लास को कुछ नहीं मिलने वाला
- X Update: एलन मस्क करने जा रहे बड़ा बदलाव, रिप्लाई में बंद कर सकेंगे वेब लिंक्स
- मोबाइल फोन चोरी होने कैसे ब्लॉक कराएं UPI ID?