X Update: एलन मस्क करने जा रहे बड़ा बदलाव, रिप्लाई में बंद कर सकेंगे वेब लिंक्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 23 Jul 2024 10:29 AM IST
विज्ञापन
X Said to Be Developing Feature That Lets Users Disable Links in Post Replies details here
x - फोटो : अमर उजाला

    X (पूर्व में Twitter) के मालिक एलन मस्क त्वरीत फैसले के लिए जाने जाते हैं। मालिक बनने के बाद एलन मस्क ने ट्विटर की पहचान ही खत्म कर दी और सिर्फ X बचा है। मालिक बनने के बाद से एलन मस्क ने एक्स में कई सारे बदलाव किए हैं जिनमें ब्लू टिक को पेड करना भी शामिल है।

    अब खबर है कि एलन मस्क रिप्लाईज में एक बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक X पर रिप्लाई में लिंक को डिसेबल किया जा सकेगा। इसकी जानकारी एक एप रिसर्चर ने दी है। यह एक तरह से वेब लिंक को ब्लॉक करने जैसा है। इसके अलावा एलन मस्क एक डिस्लाइक बटन पर भी काम कर रहे हैं।

    विज्ञापन

    एक स्वतंत्र रिसर्चर @nima_owji ने एक्स के इस नए फीचर को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। एक अन्य रिसर्चर ने भी इसकी पुष्टि की है। बता दें कि एलन मस्क का सपना है कि वे एक्स को एक सुपर एप बनाएं और उसके लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें