BSNL ने अपडेट किया अपना 98 रुपये वाला प्लान, रोज मिलेगा 2GB डाटा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 18 Feb 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
BSNL Updates its Rs 98 Prepaid Recharge With 2GB Data and also gives Eros Now Subscription
bsnl

    भारत संचार निगम (BSNL) ने अपने सस्ते प्री-पेड प्लान को अपडेट किया है। BSNL के इस प्लान की कीमत 98 रुपये है और इस प्लान में अब रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा BSNL के इस प्लान में Eros Now का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा, हालांकि यह सब्सक्रिप्शन आपको BSNL के 298 रुपये, 333 रुपये और 444 रुपये के प्लान में भी मिलेगा।

    ये भी पढ़ेंः RBI की चेतावनी, अगर गलती से भी डाउनलोड कर लिया है यह ऐप तो तुरंत डिलीट

    BSNL के 98 रुपये वाले प्लान के फायदे

    कंपनी के इस प्लान के फायदे की बात करें तो इस प्लान में पहले 26 दिनों की वैधता के साथ रोज 1.5 जीबी डाटा मिलता था, वहीं अब 24 दिनों तक रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान को पहली बार सुनामी ऑफर के तहत लॉन्च किया गया था। इस प्लान को BSNL हरियाणा और तमिलनाडु की वेबसाइट पर अपडेट कर दिया गया है।

    विज्ञापन

    गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही बीएसएनएल ने जियो के गीगा फाइबर को टक्कर देने के लिए भारत फाइबर के ग्राहकों को फ्री में 1 साल के लिए अमेजॉन प्राइम मेंबरशिप देने की घोषणा की है। BSNL ने कहा है कि वह अपने भारत फाइबर के ग्राहकों को 999 रुपये की कीमत में 1 साल के लिए अमेजॉन प्राइम की मेंबरशिप देगी, हालांकि यह पूरी तरह से फ्री होगी, हालांकि कंपनी ने इसकी लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें