RBI की चेतावनी, अगर गलती से भी डाउनलोड कर लिया है यह ऐप तो तुरंत डिलीट, खाली हो जाएगा खाता

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 18 Feb 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
RBI alerts of fake apps that can rob your bank account
RBI

    रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के देशभर में बहुत सारे ग्राहक हैं। हो सकता है कि आपका भी आरबीआई में खाता हो, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी एक गलती आपकी जिंदगीभर की कमाई गायब कर सकती है। इसकी पुष्टि खुद बैंक ने चेतावनी जारी करके दी है। आइए जानते हैं।

    MOBILE APP
    MOBILE APP

    बैंक ने मोबाइल फोन पर नेट बैंकिंग की सुविधा का उपयोग करने वालों को हिदायत दी है कि अपने मोबाइल पर कोई भी नया एप्लिकेशन (ऐप) डाउनलोड करने से पहले सावधानी बरतें। आरबीआई ने चेतावनी दी है कि एनीडेस्क जैसे कई एप आपके यूपीआई और मोबाइल वॉलेट से आपका पैसा चोरी कर सकते हैं।

    any desk
    any desk

    आरबीआई ने 14 फरवरी को एक अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि मोबाइल फोन को रिमोट एक्सेस पर लेकर धोखे से बैंक खाते से पैसे निकालने का नया हथकंडा भी इन दिनों सामने आया है। प्लेस्टोर और एपस्टोर में एनीडेस्क जैसे कई एप मौजूद हैं जो लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। आरबीआई ने बैंकों को निर्देश दिया है कि ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए इस बारे में जागरूक करें। अगली स्लाइड में जानें कैसे होती है धोखाधड़ी।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें