BSNL: इंतजार हुआ खत्म, अगस्त 2024 में लॉन्च होगी 4G सेवाएं, इंस्टॉल होंगे 1.12 लाख टावर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 06 May 2024 03:53 PM IST
सार

BSNL ने हाल ही में पंजाब में अपनी 4जी सेवाएं शुरू की है। 4जी सर्विस के लिए BSNL ने TCS और C-DoT के साथ साझेदारी की है। पंजाब में करीब 8 लाख 4जी सब्सक्राइबर्स हो गए हैं। BSNL की 4G सर्विस को C-DoT ने डेवलप की है।

विज्ञापन
BSNL to launch 4G services across India in August Details here
BSNL 4G - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आप भी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के ग्राहक हैं और 4जी सर्विस का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। BSNL की 4जी सर्विस इसी साल अगस्त से पूरे देश में लॉन्च हो जाएगी। यह आपको थोड़ा अजीब लग सकता है, क्योंकि देश में 5जी को लॉन्च हुए दो साल हो चुके हैं और BSNL 4जी के लिए ही जूझ रहा है।

    पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक BSNL के अधिकारियों ने कहा है कि अगस्त से देश में BSNL की 4G सेवाएं रोल आउट होना शुरू हो जाएंगी। कहा जा रहा है कि BSNL के 4जी नेटवर्क पर 40-45mbps तक की स्पीड मिलेगी। BSNL की 4जी सर्विस 700 मेगाहर्ट्स पर लॉन्च होगी और पायलट प्रोजेक्ट के दौरान इसे 2,100Mhz बैंड पर ले जाया जाएगा।

    विज्ञापन

    BSNL ने हाल ही में पंजाब में अपनी 4जी सेवाएं शुरू की है। 4जी सर्विस के लिए BSNL ने TCS और C-DoT के साथ साझेदारी की है। पंजाब में करीब 8 लाख 4जी सब्सक्राइबर्स हो गए हैं। BSNL की 4G सर्विस को C-DoT ने डेवलप की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें