Good News: एक लाख नए 4G टावर लगाएगा BSNL, 5G के नाम के लिए मांगे सुझाव

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 13 Jun 2025 05:02 PM IST
सार

केंद्रीय ग्रामीण विकास और संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी ने द न्यू इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा कि दूरसंचार विभाग (DoT) जल्द ही कैबिनेट से BSNL की 4G सेवाओं के विस्तार को मंजूरी दिलवाने के लिए प्रस्ताव भेजेगा।

विज्ञापन
BSNL to Install One Lakh Additional 4G Towers Across India Invites Public to Pitch Name for 5G
bsnl new logo - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) देशभर में अपनी 4G सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एक लाख अतिरिक्त टावर लगाने की योजना बना रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में सफलतापूर्वक 1 लाख 4G टावर स्थापित करने के बाद, यह दूसरा बड़ा विस्तार होगा।

    केंद्रीय ग्रामीण विकास और संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी ने द न्यू इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा कि दूरसंचार विभाग (DoT) जल्द ही कैबिनेट से BSNL की 4G सेवाओं के विस्तार को मंजूरी दिलवाने के लिए प्रस्ताव भेजेगा। उन्होंने कहा, "हमने देशभर में 1 लाख 4G टावर सफलतापूर्वक लगाए हैं। अब हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कैबिनेट से अगले 1 लाख टावर की मंजूरी के लिए अनुरोध करेंगे।"

    विज्ञापन

    BSNL ने बताया है कि वह और अधिक 4G और 5G उपकरण भी लगाएगा, साथ ही अपनी संपत्तियों का वाणिज्यिक उपयोग कर नकदी प्रवाह बढ़ाएगा। मंत्री ने यह भी बताया कि BSNL के 4G उपकरणों में जो शुरुआती समस्याएं देखी गई थीं, उन्हें देशी तकनीक से निर्मित उपकरणों के जरिये ठीक किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि जुलाई या अगस्त 2026 तक यह प्रणाली लगभग पूर्ण क्षमता से काम करने लगेगी।"

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें