Chipset: AMD ने पेश किए MI350 GPU, कहा- 2028 तक 500 अरब डॉलर से अधिक का हो जाएगा AI चिप बाजार

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 13 Jun 2025 04:18 PM IST
सार

इस इवेंट में AMD ने MI350 सीरीज GPU और कई अन्य उत्पादों को पेश किया। लिसा सू ने दावा किया कि AMD के नए GPU ग्राहक को प्रति डॉलर 40 प्रतिशत अधिक टोकन प्रदान करते हैं। यह Nvidia को सीधी चुनौती माना जा रहा है, जो GPU बाजार में पहले से मजबूत खिलाड़ी है।

विज्ञापन
AMD sees AI chip market exceeding USD 500 bn by 2028 launches MI350 Series GPU to take on Nvidia
AMD MI350 Series GPU - फोटो : amd

    विस्तार

    चिप निर्माता AMD (Advanced Micro Devices) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी लिसा सू ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्रोसेसर बाजार 2028 तक 500 अरब अमेरिकी डॉलर को पार कर जाएगा। कंपनी का अनुमान है कि यह बाजार 2023 में 45 अरब डॉलर के मुकाबले हर साल 60 प्रतिशत से अधिक की दर से बढ़ेगा और 2028 तक 500 अरब डॉलर से अधिक हो जाएगा।

    Advancing AI 2025 कॉन्फ्रेंस में बड़ा ऐलान

    सैन जोस में AMD की फ्लैगशिप ‘Advancing AI 2025’ कॉन्फ्रेंस के दौरान लिसा सू ने कहा, "जो आंकड़े हमारे पास हैं, उनके अनुसार 2028 तक यह बाजार 500 अरब डॉलर से अधिक हो जाएगा।"

    विज्ञापन

    MI350 सीरीज GPU का लॉन्च: Nvidia को चुनौती

    इस इवेंट में AMD ने MI350 सीरीज GPU और कई अन्य उत्पादों को पेश किया। लिसा सू ने दावा किया कि AMD के नए GPU ग्राहक को प्रति डॉलर 40 प्रतिशत अधिक टोकन प्रदान करते हैं। यह Nvidia को सीधी चुनौती माना जा रहा है, जो GPU बाजार में पहले से मजबूत खिलाड़ी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    लिसा सू ने बताया कि दुनिया के 10 सबसे बड़े AI ग्राहकों में से 7, जिनमें भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो भी शामिल है, फिलहाल AMD Instinct Accelerators का उपयोग कर रहे हैं। AMD ने MI350 सीरीज को पहले 2023 में घोषित किया था, जो अब चार गुना अधिक कंप्यूट पावर देने में सक्षम है। यह चिप तीसरी तिमाही से व्यावसायिक रूप से उपलब्ध होगी। सू ने कहा कि AMD की AI रणनीति की नींव ओपन आर्किटेक्चर पर आधारित है, जो Nvidia के बंद इकोसिस्टम से अलग है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें