Telecom: बीएसएनएल की बड़ी छलांग! इन शहरों में शुरू की 5G नेटवर्क टेस्टिंग, जल्द मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Wed, 02 Apr 2025 02:14 PM IST
सार

BSNL Starts Testing 5G Network:

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने 5जी नेटवर्क की ओर कदम बढ़ाते हुए कुछ शहरों में इसकी टेस्टिंग शुरू कर दी है। बीएसएनएल ने जून 2025 तक देश में 1 लाख 4जी टावर लगाने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
Bsnl starts testing 5g network in selected indian cities aims to install 1 lakh 4g towers by june 2025
बीएसएनएल ने शुरू की 5जी की टेस्टिंग - फोटो : AI

    विस्तार

    सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अब हाई-स्पीड इंटरनेट की दुनिया में बड़ा कदम बढ़ाने जा रही है। लंबे समय से 4G नेटवर्क के विस्तार पर काम कर बीएसएनएल ने अब 5G नेटवर्क की टेस्टिंग शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, भोपाल, कोलकाता, पटना, हैदराबाद और चेन्नई जैसे शहरों में BSNL 5G इंफ्रास्ट्रक्चर की टेस्टिंग कर रहा है।

    BSNL 5G कब होगा लॉन्च?

    BSNL अगले तीन महीनों में 5G सेवाएं रोलआउट करने की योजना बना रही है। खास बात यह है कि BSNL के 4G टावर ऐसे होंगे जिन्हें 5G में अपग्रेड किया जा सकेगा। इसका मतलब है कि जैसे ही टेस्टिंग पूरी होगी, वैसे ही सरकारी टेलीकॉम कंपनी अपनी 5G सर्विस लॉन्च कर सकती है।

    विज्ञापन

    अगर BSNL 5G बाजार में आ जाता है तो यह भारत की चौथी टेलीकॉम कंपनी बन जाएगी जो 5G सेवाएं देगी। फिलहाल, Jio, Airtel और Vi (Vodafone Idea) पहले ही अपने 5G नेटवर्क को लॉन्च कर चुके हैं। लेकिन BSNL के जुड़ने से उपभोक्ताओं को किफायती और बेहतर 5G प्लान्स मिलने की उम्मीद है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह भी पढ़ें: ChatGPT से नहीं बना पा रहे घिबली इमेज? तो ट्राई करें ये 5 मुफ्त AI टूल्स

    BSNL लगाएगी 1 लाख टावर

    BSNL की योजना जून 2025 तक 1 लाख 4G टावर लगाने की है। इन सभी टावरों को 5G अपग्रेडेबल बनाया जाएगा, ताकि भविष्य में तेजी से 5G कनेक्टिविटी दी जा सके। आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत यह टावर पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर आधारित होंगे।

    मुनाफे में आई BSNL

    18 साल बाद BSNL मुनाफे में आई है और यह कंपनी के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट है। इतना ही नहीं, BSNL 6G तकनीक पर भी काम कर रही है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जानकारी दी थी कि भारत उन 5 देशों में शामिल हो गया है, जिनके पास खुद की टेलीकॉम तकनीक है।

    BSNL ने अप्रैल महीने को कस्टमर सर्विस मंथ के रूप में सेलिब्रेट करने का फैसला किया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में कंपनी ने बताया कि जल्द ही ग्राहकों के लिए बड़े सरप्राइज आने वाले हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें