Ghibli Image: ChatGPT से नहीं बना पा रहे घिबली इमेज? तो ट्राई करें ये 5 मुफ्त AI टूल्स

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Wed, 02 Apr 2025 12:20 PM IST
सार

Ghibli Image Generator Alternatives:

कई लोग ChatGPT पर घिबली इमेज नहीं बना पा रहे हैं। ऐसे में हम आपको चैटजीपीटी के 5 बेहतरीन विकल्प बताने जा रहे हैं, जिनसे आप मुफ्त में Ghibli स्टाइल में तस्वीरें बना सकते हैं।

विज्ञापन
Want to generate studio ghibli images these are 5 best alternatives to chatgpt
घिबली के लिए ये 5 AI टूल्स भी हैं बेस्ट - फोटो : AI

    इंटरनेट पर इन दिनों Studio Ghibli स्टाइल की AI इमेज का जबरदस्त ट्रेंड चल रहा है। ये खूबसूरत, एनिमे जैसी दिखने वाली तस्वीरें लोगों को काफी आकर्षित कर रही हैं। अगर आप भी अपनी फोटो को Ghibli स्टाइल में बदलना चाहते हैं, लेकिन ChatGPT से यह संभव नहीं हो पा रहा, तो परेशान न हों। कई फ्री AI टूल्स हैं, जो आपकी इस इच्छा को पूरा कर सकते हैं। यहां हम आपको 5 बेहतरीन घिबली इमेज जनरेटर (Ghibli Image Generator) के बारे में बता रहे हैं, जो बिना किसी सब्सक्रिप्शन के शानदार Ghibli-स्टाइल इमेज बना सकते हैं।

    ग्रोक से बनाएं घिबली इमेज
    ग्रोक से बनाएं घिबली इमेज - फोटो : X / @grok

    Grok

    एलन मस्क की कंपनी xAI द्वारा विकसित Grok एक शानदार AI टूल है, जो Ghibli-स्टाइल इमेज जनरेट करने की क्षमता रखता है। आप इसमें अपनी फोटो अपलोड करके या टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देकर बेहतरीन एनिमेटेड इमेज बना सकते हैं। खास बात यह है कि यह फ्री में उपलब्ध है।

    Google Gemini 2.0
    Google Gemini 2.0 - फोटो : अमर उजाला

    Gemini 2.0

    गूगल का एडवांस्ड AI मॉडल Gemini 2.0 फोटो-रियलिस्टिक और सिनेमैटिक विजुअल्स बनाने में एक्सपर्ट है। यह Ghibli स्टाइल कैरेक्टर डिजाइन और मैजिकल लैंडस्केप को शानदार तरीके से रीक्रिएट कर सकता है। अगर आप इंट्रिकेट सीन्स और कैरेक्टर कस्टमाइजेशन चाहते हैं, तो यह टूल आपके लिए परफेक्ट रहेगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें