Recharge Plan: अब 54 दिन रह गई इस सस्ते प्लान की वैलिडिटी, रोज मिलता है 2GB डाटा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 22 Jul 2025 05:00 PM IST
सार

BSNL की वेबसाइट के अनुसार, प्लान की कुल वैधता में 16 दिन की कटौती हुई है। इसके अलावा, अनलिमिटेड कॉलिंग और दैनिक डाटा व SMS की सुविधा भी हटा दी गई है। यानी अब इस प्लान से उपयोगकर्ताओं को मिलने वाले लाभ काफी सीमित हो गए हैं।

विज्ञापन
BSNL Reduces Validity of Its Rs 197 Prepaid Plan Offers New Benefits
MOBILE USER - फोटो : Freepik

    विस्तार

    सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने लोकप्रिय 197 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में बड़ा बदलाव किया है। अब इस प्लान की वैधता 70 दिनों से घटाकर 54 दिन कर दी गई है, साथ ही पहले मिलने वाले कई प्रमुख लाभ भी अब शामिल नहीं रहेंगे। यह बदलाव उन यूजर्स के लिए झटका है जो 197 रुपये के प्लान को केवल नंबर एक्टिव बनाए रखने के लिए रीचार्ज करते थे।

    पहले क्या मिलता था?

    • कुल वैधता: 70 दिन
    • अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (लोकल और STD)
    • 2GB प्रति दिन डाटा (15 दिन तक)
    • 100 SMS प्रतिदिन (15 दिन तक)
    • Zing Music का फ्री एक्सेस (15 दिन तक)
    • कुल वैधता: 54 दिन
    • 300 मिनट वॉयस कॉलिंग (लोकल/STD दोनों)
    • कुल 4GB डाटा (एक बार में, प्रतिदिन नहीं)
    • 100 SMS कुल (पूरा प्लान ड्यूरेशन में)
    • डाटा खत्म होने के बाद: अनलिमिटेड डाटा @40Kbps स्पीड

    BSNL की वेबसाइट के अनुसार, प्लान की कुल वैधता में 16 दिन की कटौती हुई है। इसके अलावा, अनलिमिटेड कॉलिंग और दैनिक डाटा व SMS की सुविधा भी हटा दी गई है। यानी अब इस प्लान से उपयोगकर्ताओं को मिलने वाले लाभ काफी सीमित हो गए हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें