Bill Gates की चेतावनी: AI ले सकता है इंसानों की नौकरियां, लेकिन इन तीन क्षेत्रों पर नहीं पड़ेगा असर

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 27 Mar 2025 11:56 AM IST
सार

एआई के बढ़ते उपयोग से हर क्षेत्र में नौकरियां प्रभावित होंगी। हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स तीन ऐसी नौकरियों की बात की है जिन्हें एआई ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाएगा।

विज्ञापन
Bill gates predictions on Ai can take jobs of humans but have minimum effect on jobs from three fields
बिल गेट्स - फोटो : बिल गेट्स/Instagram

    विस्तार

    कृत्रिम बुद्धिमता यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की तेजी से बढ़ती क्षमताओं ने दुनियाभर में नौकरियों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पिछले कुछ साल में एआई का तेजी से विकास हुआ है और हर क्षेत्र में तेजी से अपनाया भी जा रहा है। लेकिन क्या एआई का यही विकास आने वाले समय में इंसानों की जगह ले लेगा? क्या लाखों लोग बेरोजगार हो सकते हैं? इन सवालों के बीच माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने इस विषय पर अपनी राय रखते हुए एक अहम भविष्यवाणी की है। गेट्स का मानना है कि AI कई सेक्टर्स में इंसानों की जगह ले सकता है, लेकिन तीन ऐसे क्षेत्र हैं जिन पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

    तीन क्षेत्रों की नौकरियां रहेंगी सुरक्षित
    तीन क्षेत्रों की नौकरियां रहेंगी सुरक्षित - फोटो : AI

    तीन क्षेत्रों की नौकरियां रहेंगी सुरक्षित

    बिल गेट्स के अनुसार, बायोलॉजिस्ट यानी जीवविज्ञानियों की जगह AI नहीं ले सकता। वैज्ञानिक अनुसंधान और नई खोजों के लिए रचनात्मक सोच और प्रयोगों की जरूरत होती है, जो AI के लिए संभव नहीं है। हालांकि, AI डीएनए विश्लेषण, बीमारी की पहचान और दवाओं की खोज में मददगार साबित हो सकता है, लेकिन यह वैज्ञानिकों के अनुभव और प्रयोगों की क्षमता की बराबरी नहीं कर सकता।

    विज्ञापन

    गेट्स ने ऊर्जा क्षेत्र को भी AI के प्रभाव से मुक्त बताया। उनका कहना है कि यह सेक्टर काफी जटिल है और इसमें नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों का विकास, जलवायु परिवर्तन से निपटना और ऊर्जा ग्रिड का प्रबंधन शामिल होता है। ये सभी काम इंसानों की गहरी समझ और निर्णय लेने की क्षमता पर निर्भर करते हैं, जो AI के लिए संभव नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह भी पढ़ें: पूरी दुनिया का इंटरनेट गुल कर सकता है चीन, समुद्र में 4,000 मीटर अंदर जाकर तबाही मचाएगी ये मशीन

    इसके अलावा, गेट्स का मानना है कि AI एक्सपर्ट्स और रिसर्चर्स की नौकरियां भी सुरक्षित रहेंगी। हालांकि AI को कोडिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन इसे नैतिक रूप से विकसित करने और नियंत्रित करने के लिए इंसानों की भूमिका हमेशा बनी रहेगी। AI की कार्यक्षमता को सुधारने और उसे नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए एक्सपर्ट्स की जरूरत बनी रहेगी।

    खुद को अपग्रेड रखने की सलाह
    खुद को अपग्रेड रखने की सलाह - फोटो : ANI

    खुद को अपग्रेड रखने की सलाह

    गेट्स का मानना है कि AI अभी अपने शुरुआती चरण में है, लेकिन यह तेजी से विकसित हो रहा है। आने वाले समय में यह कई नौकरियों को प्रभावित कर सकता है, खासकर डेटा एंट्री, ग्राहक सेवा, बेसिक कोडिंग और कंटेंट राइटिंग जैसी फील्ड्स में। हालांकि, रचनात्मकता, निर्णय लेने की क्षमता और इनोवेशन वाले क्षेत्रों में इंसानों की भूमिका बनी रहेगी। ऐसे में जरूरी है कि लोग खुद को अपग्रेड करें और नई स्किल्स सीखें, ताकि वे आने वाले AI युग में प्रतिस्पर्धा कर सकें।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें