भारती एयरटेल व टेलीनॉर इंडिया के विलय को मंजूरी

केंद्रीय दूरसंचार विभाग ने सोमवार को टेलीनॉर इंडिया का भारती एयरटेल में विलय को मंजूरी दे दी। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दूरसंचार विभाग ने सोमवार सुबह टेलीनॉर इंडिया का भारती एयरटेल के साथ विलय को मंजूरी दे दी।
उल्लेखनीय है कि सर्वोच्च न्यायालय ने पिछले सप्ताह कंपनियों को लगभग 1,700 करोड़ रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करने का निर्देश देने को लेकर दाखिल की गई दूरसंचार विभाग की याचिका को खारिज कर दिया था और विलय को मंजूरी देने का निर्देश दिया था।
बता दें कि पिछले साल ही दोनों कंपनियों के बीच विलय पर सहमति हो गई थी। एयरटेल ने कहा था कि उसने नार्वे की इस बड़ी कंपनी के अधिग्रहण के लिए 'निश्चित समझौते' के तहत डील की है।
समझौते के तहत टेलिनॉर इंडिया का सारी संपत्ति और ग्राहक एयरटेल को मिलेंगे। टेलीनॉर के पास आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात और असम समेत पुर्वी व पश्चिमी यूपी के 44 मिलियन उपभोक्ता हैं।