शाओमी का बेस्ट सेल्फी स्मार्टफोन 7 जून को आ रहा है भारत

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 14 May 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Best selfie smartphone is arriving soon in India
BEST selfie smartphone

    शाओमी ने अपने बेस्ट सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर टीजर जारी किया है। टीजर में कंपनी ने फोन की लॉन्चिंग की तारीख की भी जानकारी दी है। शाओमी ने अपनी एक ट्वीट में कहा है कि बेस्ट सेल्फी स्मार्टफोन 7 जून को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च होगा। हालांकि कंपनी ने फोन के मॉडल का खुलासा नहीं किया है लेकिन अभी हाल ही में शाओमी ने चीन में रेडमी एस2 को पेश किया है जिसे रेडमी का बेस्ट सेल्फी स्मार्टफोन कहा जा रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि 7 जून को होने वाली इवेंट में कंपनी रेडमी एस2 को ही लॉन्च करे।

    The BEST selfie smartphone is arriving soon. pic.twitter.com/OeQaSAI4TZ — Redmi India (@RedmiIndia) May 14, 2018

    विज्ञापन

    बता दें कि Xiaomi ने 110 मई को घरेलू बाजार चीन में अपना नया सेल्फी स्मार्टफोन  Redmi S2 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह रेडमी का अबतक का सबसे शानदार सेल्फी कैमरे वाला फोन है। शाओमी रेडमी एस 2 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ब्यूटी मोड दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में डुअल रियर कैमरा और 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिस्प्ले है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Xiaomi Redmi S2 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Xiaomi Redmi S2
    Xiaomi Redmi S2

    इस फोन में डुअल सिम, 5.99 इंच की एचडी+ डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 3 जीबी/4 जीबी रैम, 32जीबी /64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है।

    वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। फोन मे फेशियल रिकॉग्निशन भी दिया गया है। रेडमी एस2 में 3080 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, GPS/A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है। शाओमी रेडमी एस2 के पैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

    फोन की कीमत की बात करें तो इसके 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 999 यानि करीब 10,600 रुपये और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 1,299 यानि करीब 13,700 रुपये होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें