Upcoming Phone: इस हफ्ते लॉन्च होंगे ये दमदार फोन, खरीदने की कर रहे हैं तैयारी तो देख लें लिस्ट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 15 May 2023 12:46 PM IST
विज्ञापन
Top Upcoming Phones To Watch Out for This Week Know Price Launch Date and Specification in Hindi
Upcoming Phone - फोटो : अमर उजाला

    मई की शुरुआत में कई सारे स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। इसी महीने Realme C55 को नए कलर में पेश किया गया। Nokia 110 (2023), Nokia 105 (2023) और Nokia 106 भी लॉन्च हुए। गूगल ने अपने पिक्सल फोन Google Pixel 7A और पोको ने अपने मिड रेंज फोन Poco F5 5G को भी भारत में लॉन्च किया है। अब मई के तीसरे हफ्ते में भी कई सारे फोन लॉन्च होने वाले हैं। चलिए जानते हैं इन फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और लॉन्च तारीख के बारे में...

    Realme Narzo N53
    Realme Narzo N53 - फोटो : Twitter

    Realme Narzo N53

    रियलमी के इस फोन को 18 मई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। फोन 5,000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जो 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर से लैस होगा। फोन में वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन के साथ साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

    Lava Agni 2 5G
    Lava Agni 2 5G - फोटो : amazon

    Lava Agni 2 5G

    भारतीय कंपनी लावा भी अपने नए फोन Lava Agni 2 5G को भारत में लॉन्च करने वाली है। इस फोन को कल यानी 16 मई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। फोन को कर्व्ड डिस्प्ले के साथ टीज किया गया है और इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 7050 प्रोसेसर मिलता है।

    इस फोन को Lava Agni 5G के अपग्रेडेशन के तौर पर पेश किया जाएगा। लावा के इस फोन को 20 हजार से कम कीमत पर पेश किया जा सकता है। फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ होने की पुष्टि की गई है। फोन के एंड्रॉयड 13 का सपोर्ट मिलेगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें