Data privacy: क्या रियलमी कर रहा भारतीयों की जासूसी? सरकार कर रही जांच कराने की तैयारी
यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक ट्विटर यूजर ऋषि बागरी ने दावा किया कि कंपनी ने "एन्हांस्ड इंटेलिजेंट सर्विसेज" सुविधा लागू की है, जो यूजर्स के कॉल लॉग्स, एसएमएस और लोकेशन जैसी संवेदनशील जानकारी को ट्रैक करती है।

विस्तार
पॉपुलर स्मार्टफोन ब्रांड रियमली पर भारतीयों की जासूसी करने और डाटा चोरी करने का आरोप लगा है। इस खबर ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है। यहां तक कि सरकार की भी नजर उस पर पड़ी और जांच शुरू कर दी गई है। केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार इस मामले का संज्ञान लेते हुए इसकी जांच कराएगी।
यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक ट्विटर यूजर ऋषि बागरी ने दावा किया कि कंपनी ने "एन्हांस्ड इंटेलिजेंट सर्विसेज" सुविधा लागू की है, जो यूजर्स के कॉल लॉग्स, एसएमएस और लोकेशन जैसी संवेदनशील जानकारी को ट्रैक करती है। बागरी ने बताया कि "एन्हांस्ड इंटेलिजेंट सर्विसेज" नामक एक फीचर को रीयलमे फोन की सेटिंग्स के भीतर होता है, उनके फोन के डाटा का इस्तेमाल कर रहा था।
इसके बाद उन्होंने माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर इसकी सूचना दी। फाइनेंशियल एक्सप्रेस ऑनलाइन ने स्वतंत्र रूप से पुष्टि की है, कि वास्तव में, ऐसी "सुविधा" मौजूद है और रियलमी फोन पर डिफ़ॉल्ट रूप से सक्षम है। हालांकि इसे खोजना थोड़ा मुश्किल है। इसे सर्च करने के लिए आपको सेटिंग्स > एक्स्ट्रा सेटिंग्स > सिस्टम सर्विसेज के अंदर जाना होगा।
ट्विटर यूजर ऋषि बागरी का कहना है कि यह स्मार्टफोन यूजर्स की लोकेशन को ट्रैक कर रहा है और यह डरावना है क्योंकि यह इंटरनेट से कनेक्ट हो रहा है और उनके कैलेंडर ईवेंट, कॉल लॉग और मैसेज तक को पढ़ रहा है। उनका कहना है कि इस सेटिंग को डिफॉल्ट रूप से ऑन किया गया है। रियलमी का कहना है कि यह डाटा मुख्य रूप से चार्जिंग को ऑप्टिमाइज करके और वॉलपेपर सहित पर्सनलाइजेशन फीचर को बेहतर बनाने के लिए एकत्र किया जाता है।
- Metaverse: ग्लोबल वार्मिंग को कम करने में मददगार हो सकता है मेटावर्स, रिसर्च में दावा
- Fathers Day 2023: अभी तक पापा के लिए नहीं खोज पाए गिफ्ट? यहां हैं सबसे बेस्ट गिफ्ट आइडिया
- Microsoft-AI: अब लैपटॉप से कर सकेंगे बात! माइक्रोसॉफ्ट एआई के साथ कर रहा है बड़ा बदलाव
- SmartPhone पर ऐसे मिलेगी मौसम की एक-एक जानकारी