Microsoft-AI: अब लैपटॉप से कर सकेंगे बात! माइक्रोसॉफ्ट एआई के साथ कर रहा है बड़ा बदलाव

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 18 Jun 2023 11:30 AM IST
सार

Windows 11 जल्द ही यूजर्स को अपने स्टाइलस के साथ कहीं भी लिखने की अनुमति देगा। लेकिन, बिंग के एआई के साथ वॉइस कन्वर्सेशन के लिए भी प्रोत्साहित करेगा।

विज्ञापन
YOU will LITERALLY BE ABLE TO TALK TO AI with Microsoft WINDOWS 11
Microsoft Windows - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    माइक्रोसॉफ्ट ने घोषणा की है कि वह बिंग चैटबॉट के बाद विंडोज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ला रहा है। कंपनी ने कई महीनों से एआई को अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लागू करने की इच्छा व्यक्त की है। Microsoft बिल्ड 2023 ने एआई के संदर्भ में विंडोज में आने वाले नए फीचर्स को विस्तार से रिव्यू करने का अवसर प्रदान किया। बता दें कि कंपनी विंडोज 12 को अगले साल लॉन्च के समय इन अपडेशन का लाभ ले सकती है। दरअसल, कंपनी विंडोज के साथ भी एआई बेस्ड टेक्स्ट टू स्पीच फीचर एड करने वाली है।

    कुछ समय पहले तक, केवल मोबाइल बिंग चैट यूजर्स ही वॉइस इनपुट फीचर का इस्तेमाल कर पा रहे थे लेकिन अब Microsoft ने डेस्कटॉप यूजर्स के लिए भी इस फीचर को रोलआउट कर दिया है। बिंग चैट बॉक्स में माइक्रोफोन आइकन पर क्लिक करके, यूजर्स वॉइस इनपुट एक्टिव कर सकते हैं और बिंग चैटबॉट के साथ चैट कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    यह अंग्रेजी, जापानी, जर्मन, मंदारिन और फ्रेंच में अपनी आवाज से जवाब दे सकता है। इसके अलावा, माइक्रोसॉफ्ट ने बिंग चैट की टेक्स्ट-टू-स्पीच क्षमताओं का विस्तार किया है, जिसमें 30 से अधिक अतिरिक्त भाषाओं का सपोर्ट शामिल है। यानी आने वाले समय में डेस्कटॉप यूजर्स के लिए भी भाषाई बाध्यता कम होने वाली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह कदम माइक्रोसॉफ्ट के प्रोडक्ट के साथ यूजर्स को अधिक नेचुरल बातचीत प्रदान करने के प्रयासों का हिस्सा है। इसके अलावा, विंडोज 11 जल्द ही यूजर्स को अपने स्टाइलस के साथ कहीं भी लिखने की अनुमति देगा। लेकिन बिंग के एआई के साथ वॉइस कन्वर्सेशन के लिए भी प्रोत्साहित करेगा। एआई को अपने ऑपरेटिंग सिस्टम में जोड़कर, माइक्रोसॉफ्ट अधिक सहज और बुद्धिमान सॉफ्टवेयर के विकास में एक कदम आगे ले जा रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें