iOS 18.4: बीटा-2 के साथ विजुअल इंटेलिजेंस का सपोर्ट, पुराना आईफोन भी हुआ स्मार्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 04 Mar 2025 12:38 PM IST
सार

नए अपडेट में Apple Vision Pro के लिए एक खास एप भी शामिल किया गया है। इस एप की मदद से यूजर्स Vision Pro हेडसेट के लिए ऐप और गेम डाउनलोड कर सकते हैं, XR हेडसेट के लिए विशेष रूप से तैयार फिल्में और शो एक्सप्लोर कर सकते हैं, साथ ही हेडसेट के उपयोग के लिए सुझाव और अन्य जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

Apple’s iOS 18.4 Beta 2 Update Brings Visual Intelligence to iPhone 15 Pro Models
ios 18 Visual Intelligence - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एपल ने iOS 18.4 Beta 2 अपडेट जारी किया है, जो डेवलपर्स और टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। इस अपडेट में iPhone 15 Pro मॉडल्स के लिए Visual Intelligence फीचर जोड़ा गया है। यह एक महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी है, जिसे Apple Intelligence द्वारा संचालित किया गया है। एपल ने इसे पहले iPhone 16 सीरीज और iOS 18 के साथ पेश किया था। इसके अलावा नए अपडेट में कंट्रोल सेंटर में नए टॉगल, प्रायोरिटी नोटिफिकेशन के लिए एप सेलेक्शन, नए इमोजी और Apple Vision Pro के लिए एक खास एप शामिल किया गया है।

    एपल के आधिकारिक चेंजलॉग के मुताबिक, iPhone 15 Pro मॉडल्स में अब Visual Intelligence फीचर मिलेगा। यह एक विजुअल लुकअप टूल है, जो यूजर्स को किसी भी वस्तु या स्थान के बारे में तुरंत जानकारी प्राप्त करने में मदद करता है। यह फीचर टेक्स्ट को समराइज करने, अलग-अलग भाषाओं में अनुवाद करने और फोन नंबर या ईमेल एड्रेस को पहचानकर कॉन्टैक्ट में जोड़ने की सुविधा देता है।

    यूजर्स Google सर्च का उपयोग करके किसी उत्पाद की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, गणितीय समीकरण हल कर सकते हैं या ChatGPT से अधिक जानकारी मांग सकते हैं। जहां iPhone 16 मॉडल्स में नया कैमरा कंट्रोल बटन इस फीचर को एक्टिव करने के लिए दिया गया है, वहीं iPhone 15 Pro यूजर्स इसे Action Button या Control Centre से टॉगल कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें