MWC 2025: इस कंपनी ने पेश किया गजब का लैपटॉप, धूप में हो जाएगा चार्ज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 04 Mar 2025 10:44 AM IST
सार

लेनोवो के Yoga Solar PC Concept लैपटॉप में हाई-एफिशिएंसी सोलर पैनल को इंटीग्रेट किया गया है। यह 'Back Contact Cell' टेक्नोलॉजी का उपयोग करता है। महज 20 मिनट की धूप में चार्ज करने पर यह लैपटॉप 1 घंटे तक वीडियो प्लेबैक प्रदान करता है।

विज्ञापन
Lenovo showcases solar-powered concept laptop that can harness the power of sun details in hindi
Lenovo Yoga Solar PC Concept - फोटो : Lenovo/YT

    विस्तार

    बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2025 में लेनोवो ने अत्याधुनिक पीसी और एआई-आधारित टेक्नोलॉजीज का प्रदर्शन किया। इस इवेंट में कंपनी ने कई इनोवेटिव डिवाइसेज पेश कीं, जिनमें Yoga Solar PC Concept, Yoga Pro 9i Aura Edition और IdeaPad Slim 3x जैसी नई तकनीकों से लैस लैपटॉप शामिल थे। खासतौर पर सौर ऊर्जा से चलने वाला Yoga Solar PC Concept लैपटॉप इस इवेंट का प्रमुख आकर्षण बना।

    लेनोवो के Yoga Solar PC Concept लैपटॉप में हाई-एफिशिएंसी सोलर पैनल को इंटीग्रेट किया गया है, जो 24% ऊर्जा रूपांतरण दर (Conversion Efficiency) के साथ आता है। यह 'Back Contact Cell' टेक्नोलॉजी का उपयोग करता है, जिसमें ग्रिडलाइन्स और माउंटिंग ब्रैकेट्स को सेल के पीछे शिफ्ट किया गया है, जिससे अधिकतम सौर ऊर्जा अवशोषण संभव हो पाता है। महज 20 मिनट की धूप में चार्ज करने पर यह लैपटॉप 1 घंटे तक वीडियो प्लेबैक की क्षमता प्रदान करता है, जो इसे एक स्थायी और ऊर्जा-कुशल कंप्यूटिंग समाधान बनाता है।

    विज्ञापन

    यह 16-इंच का लैपटॉप Intel Core Ultra प्रोसेसर और RTX 5070 GPU से लैस है, जो क्रिएटिव वर्कफ्लो को अधिक कुशल बनाता है। इसका PureSight Pro OLED डिस्प्ले बेहतरीन कलर एक्यूरेसी और विज़ुअल क्लैरिटी प्रदान करता है। साथ ही, इसमें एआई-आधारित फीचर्स शामिल किए गए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें