5020mAh की बैटरी और चार रियर कैमरे वाले इस फोन की सेल आज, कीमत 9,999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 02 Oct 2020 10:38 AM IST
सार

9,999 रुपये है Redmi 9 Prime की शुरुआती कीमतचार कलर वेरियंट में मिलेगा फोनहीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस है फोन

विज्ञापन
Redmi 9 Prime Flash sale today in India via amazon price and specifications
Redmi 9 Prime - फोटो : social media

    विस्तार

    Redmi 9 Prime आज यानी दो अक्तूबर को एक बार फिर से फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध होगा। Redmi 9 Prime की बिक्री आज दोपहर 12 बजे अमेजन इंडिया और Mi.com से होगी। Redmi 9 Prime में क्वॉड कैमरा सेटअप के साथ ऑक्टाकोर प्रोसेसर और 5020mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह फोन चार कलर वेरियंट में मिलेगा।

    Redmi 9 Prime की स्पेसिफिकेशन-शाओमी के रेडमी 9 प्राइम स्मार्टफोन में 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। साथ ही इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन की इंटरनल स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित एमआईयूआई 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।Redmi 9 Prime का कैमरा-यूजर्स को रेडमी 9 प्राइम स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।Redmi 9 Prime की बैटरी और कनेक्टिविटी-कंपनी ने रेडमी 9 प्राइम स्मार्टफोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, एफएम रेडियो, एनएफसी, एजीपीएस, 3.5 हेडफोन जैक और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 5,020 एमएएच की बैटरी मिली है, जो 10 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है।Redmi 9 Prime की कीमत-शाओमी के इस फोन की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है यानी इस कीमत में आपको 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन को स्पेस ब्लू, मिंट ग्रीन, सनराइस फ्लेयर और मैट ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें