Android 15: दुनिया के सबसे लोकप्रिय मोबाइल ओएस के फीचर्स की लिस्ट, आज ही होने वाली है लॉन्चिंग
फिलहाल कुछ चुनिंदा फोन में एंड्रॉयड 14 मिल रहा है और Android 15 की आज लॉन्चिंग होने वाली है। Android 15 की लॉन्चिंग आज Google I/O इवेंट में होगा जिसका आयोजन आज यानी 14 मई को रात 10.30 बजे होगा। गूगल के इस इवेंट को गूगल के यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा।

विस्तार
एंड्रॉयड दुनिया का सबसे लोकप्रिय मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम है। दुनिया करीब 70 फीसदी मार्केट पर Android का ही कब्जा है। फिलहाल कुछ चुनिंदा फोन में एंड्रॉयड 14 मिल रहा है और Android 15 की आज लॉन्चिंग होने वाली है। Android 15 की लॉन्चिंग आज Google I/O इवेंट में होगा जिसका आयोजन आज यानी 14 मई को रात 10.30 बजे होगा। गूगल के इस इवेंट को गूगल के यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा।
हाल ही में रिलीज हुआ है बीटा वर्जन
बता दें कि Android 15 beta कुछ दिन पहले ही पिक्सल स्मार्टफोन के लिए रिलीज हुआ है। फिलहाल एंड्रॉयड 15 का बीटा वर्जन Pixel 6 series, Pixel 7 series, Pixel Tablet, Pixel Fold और Pixel 8 सीरीज में इंस्टॉल किया जा सकता है।
Android 15 के फीचर्स
- फुल स्क्रीन: नए अपडेट के बाद किसी भी एप को फुल स्क्रीन में इस्तेमाल किया जा सकता है।
- एप आर्काइव: यदि आप किसी एप का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं या फिर बहुत ही कम करते हैं तो उसे आप आर्काइव में रख सकते हैं। ऐसे में एप को डिलीट नहीं करना पड़ेगा।
- ब्रेल डिस्प्ले: जो लोग देखने में अक्षम हैं उनके लिए नई ब्रेल डिस्प्ले का सपोर्ट दिया गया है।
- सेलुलर नेटवर्क: पहले के मुकाबले नेटवर्क सिक्योरिटी बेहतर मिलेगी। इसके अलावा नेटवर्क के साथ इंक्रिप्शन भी मिलेगा।
- Wi-Fi कनेक्शन: वाई-फाई के साथ भी यूजर्स को पूरा कंट्रोल और प्राइवेसी मिलेगी।
- वॉलेट सेलेक्शन: पेमेंट के लिए यूजर्स को एक डिफॉल्ट वॉलेट एप मिलेगा।
- एक्सक्लूसिव विजेट: पिक्सल फोन यूजर्स को वेदर के लिए एक एक्सक्लूसिव वेदर विजेट मिलेगा।
- OpenAI GPT-4o: ओपनएआई ने लॉन्च किया अपना सबसे पावरफुल टूल, GPT-4 के फीचर्स हुए फ्री
- Update: अब भेजे हुए मैसेज भी कर सकेंगे एडिट, गूगल ला रहा नया अपडेट
- फायदे की बात: 58 रुपये का प्लान, हर रोज मिलेगा 2GB डाटा, जानें वैलिडिटी और अन्य फायदे
- काम की बात: स्मार्टवॉच खरीदने से पहले इन पांच चीजों को जरूर चेक करें, बाद में पछताना नहीं पड़ेगा