OpenAI GPT-4o: ओपनएआई ने लॉन्च किया अपना सबसे पावरफुल टूल, GPT-4 के फीचर्स हुए फ्री

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 14 May 2024 10:43 AM IST
सार

GPT-4o कंपनी का सबसे एडवांस टूल है। GPT-4o में ‘o' का मतलब ओमिनी मॉडल है। GPT-4o पहले के मुकाबले दोगुना फास्टा है और 50 फीसदी सस्ता है। GPT-4o का लैटेंसी काफी कम है। ऐसे में यूजर्स को सेकेंडों में जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन
OpenAI GPT 4o With Real Time Responses and Video Interaction Announced
OpenAI GPT 4O - फोटो : OPENAI

    विस्तार

    OpenAI ने अपने सबसे पावरफुल एआई टूल GPT-4o को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने डेस्क्टॉप के लिए एक नया एप भी लॉन्च किया है। GPT-4o को कंपनी ने फ्लैगशिप प्रोडक्ट कहा है। GPT-4o की लॉन्चिंग के दौरान कंपनी ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि GPT-4 के फीचर्स को अब फ्री कर दिया गया है जो कि पहले सिर्फ प्रीमियम यूजर्स के लिए उपलब्ध थे।

    GPT-4o का वेब वर्जन अब कंप्यूटर विजन के साथ आएगा। इसे यूजर अपनी सुविधा के अनुसार ऑन या ऑफ भी कर सकेंगे। इसके अलावा वेब इंटरफेस का लुक भी बदला है। कंपनी ने कहा है कि ChatGPT अब रियल टाइम जानकारी देगा और इसके लिए वह वेब ब्राउजर का एक्सेस लेगा।

    विज्ञापन

    GPT-4o कंपनी का सबसे एडवांस टूल है। GPT-4o में ‘o' का मतलब ओमिनी मॉडल है। GPT-4o पहले के मुकाबले दोगुना फास्टा है और 50 फीसदी सस्ता है। GPT-4o का लैटेंसी काफी कम है। ऐसे में यूजर्स को सेकेंडों में जानकारी मिलेगी। GPT-4o से सवाल का जवाब देने के दौरान भी टोका जा सकेगा और दूसरा सवाल पूछा जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें