Airtel अपने ग्राहकों को ब्रॉडबैंड प्लान पर दे रहा 1,000 रुपये की छूट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 12 Dec 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
Airtel Xstream Fibre Broadband Service Offering Rs 1000
airtel broadband

    टेलीकॉम बाजार में लगातार बढ़ रही प्रतिस्पर्धा के बीच Airtel ने अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों को 1,000 रुपये डिस्काउंट देने का एलान किया है। एयरटेल ब्रॉडबैंड का यह ऑफर फिलहाल बंगलूरू और चेन्नई में उपलब्ध है और यह एक लिमिटेड पीरियड के लिए है। एयरटेल का यह ऑफर वेबसाइट और माय एयरटेल एप पर देखा जा सकता है।

    एयरटेल के इस ऑफर के तहत ग्राहक 799 रुपये की शुरुआती कीमत पर ब्रॉडबैंड कनेक्शन ले सकते हैं, वहीं यदि ग्राहक 799 रुपये से ऊपर के प्लान लेते हैं तो आपको 1,000 रुपये की छूट मिलेगी। एयरटेल की साइट और एप में नए ऑफर का बैनर भी देखा जा सकता है।

    विज्ञापन

    एयरटेल का यह ऑफर 12 दिसंबर की आधी रात को खत्म हो जाएगा। साथ ही आपको बता दें कि यह ऑफर सिर्फ नए ग्राहकों के लिए है। एयरटेल ने बीते अक्टूबर में अपने ब्रॉडबैंड प्लान को अपडेट किया है, उसके बाद 299 रुपये की कीमत पर ग्राहकों को हाई-स्पीड डाटा मिला। एयरटेल ने हाल ही में अपनी ब्रॉडबैंड सर्विस को ‘Airtel Xstream Fibre' नाम से पेश किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एयरटेल ब्रॉडबैंड कनेक्शन के साथ ग्राहकों को नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और जी5 का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलेगा। 799 रुपये वाले प्लान में 100 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी और एयरटेल एक्सट्रीम कंटेंट फ्री मिलेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें