जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के प्लांस में रोजाना मिलेगा 2GB डाटा, यहां देखें पूरी लिस्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 12 Dec 2019 07:11 PM IST
jio airtel vodafone idea prepaid plan list after tariff hike december 2019 know everything about it
jio vs airtel vs vodafone

    दिसंबर की शुरुआत में टैरिफ प्लान की कीमत महंगी होने से रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के बीच कॉम्पटिशन बहुत बढ़ गया है। बीते कई दिन से कंपनियां अपने यूजर बेस को बढ़ाने के लिए लगातार प्रीपेड प्लान में बदलाव कर रही हैं। हाल ही में एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के एफयूपी लिमट हटाकर यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल का तोहफा दिया था। तो दूसरी तरफ जियो ने 149 और 98 रुपये वाले प्लान को दोबारा बाजार में उतारा था। हालांकि, रिलायंस ने जियोफोन 2 के 49 रुपये वाले रिचार्ज प्लान को बंद कर दिया था। आज हम आपको बताएंगे कि जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के किस रिचार्ज पैक में कितना डाटा मिलेगा...

    jio
    jio - फोटो : jio

    रिलायंस जियो का प्लान

    जियो ने अपने यूजर्स को फायदा पहुंचाने के लिए 249 रुपये वाले प्लान को पेश किया है। यूजर्स को इस पैक में कुल 2 जीबी डाटा (कुल 56 जीबी डाटा) और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर पाएंगे। हालांकि, उन्हें अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 1000 एफयूपी मिनट मिलेंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

    jio
    jio - फोटो : jio

    रिलायंस जियो के यूजर्स को 444 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर पाएंगे। हालांकि, उन्हें अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 2,000 एफयूपी मिनट मिलेंगे। वहीं, इस पैक की समय सीमा 56 दिनों की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें