एयरटेल अपने ग्राहकों को फ्री में दे रहा है 51 रुपये का रिचार्ज, ऐसे उठाएं फायदा

अगर आप भी एयरटेल के ग्राहक हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। अपनी 23 वीं सालगिरह के जश्न के मौके पर एयरटेल अपने ग्राहकों को गिफ्ट कार्ड दे रहा है। इसके लिए एयरटेल ने अमेजॉन पे के साथ साझेदारी की है।
अगर आपके पास भी एक स्मार्टफोन है और उसमें एयरटेल का प्रीपेड या पोस्टपेड सिम कार्ड है तो आपको 51 रुपये का अमेजॉन गिफ्ट कार्ड मिलेगा जिसे आप अमेजॉन पे वॉलेट में डा सकेंगे और अमेजॉन से 51 रुपये का कोई प्रोडक्ट खरीद सकेंगे। इस 51 रुपये का इस्तेमाल आप मोबाइल रिचार्ज के लिए भी कर सकते हैं।
हालांकि इसके लिए प्रीपेड ग्राहकों को 100 रुपये या इससे अधिक का रिचार्ज कराना होगा और पोस्टपेड ग्राहकों को किसी भी इन्फिनिटी प्लान के साथ 51 रुपये का अमेजॉन पे गिफ्ट कार्ड मिलेगा। डिजिटल गिफ्ट कार्ड माई एयरटेल ऐप द्वारा प्राप्त किया जा सकता है।

ग्राहकों को इसके लिए प्ले स्टोर से माई एयरटेल ऐप डाउनलोड करना होगा। ग्राहकों को गिफ्ट कार्ड एक्टिवेट करने के लिए माई एयरटेल ऐप के अंदर ‘‘एयरटेल थैंक्स’’ बैनर पर क्लिक करना होगा। यह डिजिटल गिफ्ट कार्ड उन ग्राहकों को भी उपलब्ध होगा, जो 13 अगस्त से अगले 30 दिनों में 100 रुपये या इससे अधिक का एयरटेल प्रीपेड रिचार्ज कराते हैं या कोई पोस्टपेड रिचार्ज लेते हैं।
अमेजॉन के साथ इस पार्टनरशिप पर भारती एयरटेल के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर वाणी वेंकटेश ने कहा, 'हमें भारत का अग्रणी स्मार्टफोन बनाने की इस 23 की यात्रा में हमारे साथ साझेदारी करने के लिए हमारे ग्राहकों का धन्यवाद। हमें ग्राहकों के साथ अपनी इस खुशी को बांटने के लिए अमेजॉन पे के साथ पार्टनरशिप करने की खुशी है। ऑनलाईन शॉपिंग स्मार्टफोन वाले ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय है। भारत के सबसे तेज नेटवर्क पर डाटा के बेहतरीन अनुभव के साथ हमारे ग्राहक अब रिचार्ज और बिल भुगतान के अतिरिक्त फायदे का लाभ ले सकते हैं।'