ISRO जल्द ही लांच करने वाला है हिन्दी में अंतरिक्ष विज्ञापन टीवी चैनल

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 14 Aug 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
ISRO to Launch Space Science TV Channel Soon in Multiple Languages
ISRO

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) जल्द ही एक टीवी चैनल लांच करने वाला है जो पूरी तरह से अंतरिक्ष और विज्ञान को समर्पित होगा। इसरो का यह टीवी चैनल हिन्दी-अंग्रेजी समेत कई स्थानीय भाषाओं में प्रसारित होगा। इसकी जानकारी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)के अध्यक्ष के. सिवान ने दी है।

    उन्होंने बताया कि अगले 3-4 महीनों के भीतर एक टीवी चैनल लांच किया जाएगा, ताकि भारत के ग्रामीण हिस्सों तक विज्ञापन और अंतरिक्ष की बातों को एक कार्यक्रम के जरिए पहुंचाई जा सके। कहा जा रहा है कि भारतीय स्पेस प्रोग्राम के जनक और इसरो के पहले अध्यक्ष विक्रम साराभाई की जन्मशताब्दी को चैनल लांच किया जाएगा। बता दें कि विक्रम साराभाई का जन्म 12 अगस्त 1919 को हुआ था।

    विज्ञापन

    सिवान ने आगे बताया कि भारतीय अंतरिक्ष मिशन की जानकारियां आम लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है। इस चैनल के माध्यम से इसरो जागरूकता फैलाएगा और बच्चों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रूचि पैदा करना है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें