रिटेलर्स और मर्चेंट्स को मिलेगा बीमा, Airtel पेमेंट्स बैंक ने की भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस के साथ की साझेदारी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 06 Aug 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
Airtel Payments Bank ties up with Bharti AXA General Insurance to offer Shop Insurance for its retailers and merchants
airtel payments bank - फोटो : amarujala

    एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने खुदरा विक्रेताओं और व्यापारियों के लिए शॉप इंश्योरेंस पेश की है। इसके लिए एयरटेल ने भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस के साथ साझेदारी की है। इसके तहत स्मार्ट प्लान शॉप पैकेज पॉलिसी कवर के रूप में दुकान के अंदर आग और संबंधित खतरों, चोरी आदि के कारण संपत्ति के नुकसान के मामले में वित्तीय सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

    एयरटेल का मानना है कि बड़ी संख्या में बैंक के रिटेलर्स और व्यापारी छोटे तथा मध्यम आकार के दुकान के मालिक हैं जो आजीविका के लिए पूरी तरह से अपनी दुकानों पर निर्भर हैं। आग, या चोरी जैसी दुर्घटना उनके लिए बड़ी वित्तीय हानि का कारण बन सकती है। ऐसे में शॉप इंश्योरेंस प्लान इस नुकसान की स्थिति में वित्तीय सुरक्षा प्रदान करेगी।

    विज्ञापन

    एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साझेदार बैंक के रिटेलर और मर्चेंट एप के जरिए इस पॉलिसी को खरीद सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए किसी कागजात की जरूरत नहीं है। यह पॉलिसीधारक को भी व्यक्तिगत दुर्घटना से सुरक्षा प्रदान करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस साझेदारी के तहत बाढ़, भूकंप, भूस्खलन, दंगे, हड़ताल, चोरी, आग जैसे मामलों में दुकान के अंदर की संपत्ति के लिए सुरक्षा कवर प्रदान किया जाएगा। इसके तहत दो लाख रुपये से लेकर अधिकतम 25 लाख रुपये तक की राशि का बीमा किया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें