गोदरेज ने भारत में लॉन्च किया 'यूवी केस', पैसे से लेकर मोबाइल तक कर सकेंगे सैनिटाइज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 06 Aug 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
Godrej Security Solutions launches UV Case in India expands Health Security portfolio
Godrej UV Case - फोटो : amarujala

    होम सिक्योरिटी की प्रमुख कंपनी, गोदरेज सिक्योरिटी सॉल्यूशंस (जीएसएस) ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप और लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 'यूवी केस' लॉन्च किया है जिसकी मदद से आप दैनिक इस्तेमाल होने वालों चीजों को सैनिटाइज कर सकते हैं।

    गोदरेज सिक्योरिटी सॉल्यूशंस के इस नए यूवी केस में यूवी-सी लाइफ डिसइंफेक्शन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। कोरोना संक्रमण फैलने के बाद दुनियाभर में यूवी-सी स्टेरिलाइजर की मांग बढ़ गई है, क्योंकि विश्व स्वास्थ्य संगठन भी इस बात की पुष्टि कर चुका है कि अल्ट्रा वॉयलेट लाइट (यूवी) से SARS-CoV-1 सहित 65 वायरस और बैक्टीरिया को मारा जा सकता है।

    विज्ञापन

    गोदरेज सिक्योरिटी सॉल्यूशंस का दावा है कि उसके यूवी केस का परीक्षण सीएसआईआर और आईसीएमआर जैसे लैब ने किया है। यह प्रोडक्ट सीई प्रमाणित भी है। यूवी केस की सैनिटाइजेशन पूरी तरह से केमिकल फ्री है जो कि 99.9 फीसदी वायरस और बैक्टीरिया का सफाया करने में सक्षम है। यूवी केस की मदद से आप नकद पैसे, गहने, मोबाइल से लेकर मास्क और पीपीई किट्स तक को सैनिटाइज कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी का कहना है कि यूवी सी प्रकाश मनुष्य के लिए हानिकारक हो सकता है, इसलिए गोदरेज यूवी केस बिलकुल लिक-प्रूफ बनाया है। इसमें ऑटो कट-ऑफ फीचर है। यह यूवी केस 3 मॉडल में आता है जिनमें 15 लीटर, 30 लीटर और 54 लीटर शामिल हैं। इनकी कीमतें क्रमशः 8,999 रुपये, 10,499 रुपये और 14,999 रुपये है। केस को कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें