Samsung ने गैलेक्सी ए50 एस के लिए लेटेस्ट अपडेट किया जारी, मिलेंगे खास फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी ए50 एस को मिला एंड्रॉयड 10 अपडेटगैलेक्सी ए50 एस के डार्क मोड में हुआ सुधारइस अपडेट का साइज 1.6 जीबी है

विस्तार
कोरिया की टेक कंपनी सैमसंग (Samsung) ने लेटेस्ट स्मार्टफोन गैलेक्सी ए50 एस (Samsung Galaxy A50s) के लिए एंड्रॉयड 10 (Android 10) का अपडेट जारी किया है। गैलेक्सी ए50 एस के यूजर्स को इस अपडेट में फरवरी 2020 सिक्योरिटी पैच समेत कई सारे लेटेस्ट फीचर्स मिले हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस अपडेट का साइज 1.6 जीबी और वर्जन नंबर A507FNXXU3BTB2 है। वहीं, गैलेक्सी ए50 एस एंड्रॉयड 10 पर आधारित वन यूआई 2.0 पर काम करेगा।
नया अपडेट मिलने से फोन की प्रोसेसिंग स्पीड बेहतर हो गई है। साथ ही फोन पहले की तुलना में काफी स्मूथ हो गया है। इसके अलावा गैलेक्सी ए50 एस के डार्क मोड में भी सुधार हुआ है। वहीं, यूजर्स को इस अपडेट में फरवरी 2020 का सिक्योरिटी पैच भी मिला है।
अगर आप भी गैलेक्सी ए50 एस में लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट डाउनलोड करना चाहते है, तो आपको फोन की सेटिंग में जाना होगा। इसके बाद सॉफ्टवेयर अपडेट सेक्शन में जाकर डाउनलोड एंड इंस्टॉल पर टैप करें। यहां से आपका लेटेस्ट सॉफ्टवेयर डाउनलोड हो जाएगा।