Airtel फ्री में दे रहा 5GB डाटा, सिर्फ डाउनलोड करना होगा यह एप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 28 Nov 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
Airtel Offering 5GB Free Data to new Customers who Downloading Airtel Thanks App
airtel

    टेलीकॉम कंपनियां अक्सर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नए-नए ऑफर पेश करती हैं। कई बार फ्री डाटा और कॉलिंग का ऑफर भी दिया जाता है। इसी कड़ी में Airtel ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया ऑफर पेश किया है जिसके तहत 5 जीबी डाटा फ्री में मिल रहा है। आइए जानते हैं इस ऑफर के बारे में...

    Airtel का यह ऑफर New 4G SIM or 4G Upgrade Free Data Coupons के नाम से बाजार में आया है। इसके तहत कंपनी अपने ग्राहकों को फ्री में 5 जीबी डाटा दे रही है। यह डाटा एक-एक जीबी के पांच कूपन के जरिए मिलेगा। इनमें से पहला एक जीबी डाटा Airtel Thanks एप डाउनलोड करने पर मिलेगा, हालांकि इस ऑफर का फायदा उन्हीं लोगों को मिलेगा जो पहली बार एयरटेल थैंक्स एप डाउनलोड कर रहे हैं। इसके अलावा इसका फायदा उनलोगों को भी मिलेगा जो एयरटेल का नया सिम कार्ड ले रहे हैं या फिर अपने 3जी सिम कार्ड को 4जी में अपग्रेड कर रहे हैं।

    विज्ञापन

    Airtel Thanks App में मिलेगा 5GB

    यदि आप उपरोक्त शर्तों को पूरा करते हैं तो अब एयरटेल थैंक्स एप डाउनलोड करें और अपने एयरटेल के मोबाइल नंबर से उसमें रजिस्ट्रेशन करें। यह रजिस्ट्रेशन आपको सिम लेने के 30 दिनों के अंदर करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद आपके अकाउंट में एक-एक जीबी के पांच कूपन 72 घंटे के अंदर मिल जाएंगे जिन्हें आप कभी भी इस्तेमाल कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें