Vivo V20 Pro भारत में दो दिसंबर को होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 28 Nov 2020 10:58 AM IST
सार

64 मेगापिक्सल के ट्रिपल कैमरा सेटअप से लैस है Vivo V20 Pro33वॉट के चार्जर के साथ आएगा फोनमिलेगा 44 मेगापिक्सल का डुअल सेल्फी कैमरा

विज्ञापन
Vivo V20 Pro Launch in India on 2nd December 2020 price and specifications
Vivo V20 Pro - फोटो : vivo

    विस्तार

    वीवो का नया स्मार्टफोन Vivo V20 Pro भारत में लॉन्चिंग को तैयार है। Vivo V20 Pro की लॉन्चिंग भारतीय बाजार में दो दिसंबर 2020 को होने जा रही है। इस फोन को इसी साल सितंबर में Vivo V20 के साथ थाईलैंड में लॉन्च किया गया था। Vivo V20 Pro के खास फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल सेल्फी कैमरा दिया गया है और इसके साथ स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर है जो कि एक 5जी प्रोसेसर है। इसके अलावा Vivo V20 Pro 33वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।

    Vivo V20 Pro की कीमत

    आधिकारिक तौर पर तो वीवो ने अपने इस फोन की भारतीय कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी है लेकिन थाईलैंड में इसे THB 14,999 यानी करीब 36,600 रुपये में लॉन्च किया गया है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत इसी के करीब लॉन्च होगा। यह फोन मूनलाइट सोनाटा, मिडनाइट जैज और सनसेट मेलोडी कलर वेरियंट में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Vivo V20 Pro की स्पेसिफिकेशन

    Vivo V20 Pro में एंड्रॉयड 11 आधारित फनटच ओएस 11 दिया गया है। फोन में 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले की क्वालिटी एमोलेड है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर दिया गया है जो कि एक ऑक्टाकोर 5जी प्रोसेसर है। फोन में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Vivo V20 Pro का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो Vivo V20 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का सैमसंग ISOCELL GW1 सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.89 है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस है जिसका अपर्चर f/2.4 है। फोन में डुअल सेल्फी लेंस है जिसमें मेन लेंस 44 मेगापिक्सल का और दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का है।

    ये भी पढ़ें: Vivo v20 review: डिजाइन और कैमरा के दीवानों के लिए तोहफा

    Vivo V20 Pro की बैटरी

    वीवो के इस फोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33 वॉट की फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, 3.5एमएम का हेडफोन जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें