AI: टेक कंपनी के सीईओ ने गूगल को लेकर की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, जानें क्या है मामला

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 14 Aug 2025 01:33 PM IST
सार

Airbnb के सीईओ ब्रायन चेस्की का मानना है कि ChatGPT, Claude और Perplexity जैसे AI चैटबॉट फिलहाल Google की जगह नहीं ले सकते। उन्होंने निवेशकों को बताया कि यह तकनीक अभी शुरुआती दौर में है और समय लगेगा।

विज्ञापन
airbnb ceo brian chesky says ai chatbots not new google
Google - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    दुनियाभर में इंटरनेट सर्च के लिए एआई का इस्तेमाल बढ़ रहा है, जिसके चलते हाल ही के दिनों में सर्च मार्केट में गूगल की हिस्सेदारी 2015 के बाद पहली बार 90 प्रतिशत से कम हो गई है। कई टेक एक्सपर्ट्स ने चैटजीपीटी जैसे एआई टूल की बढ़ती को गूगल के लिए खतरा भी बताया है। इसी बीच Airbnb के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) ब्रायन चेस्की ने साफ कहा है कि ChatGPT, Claude और Perplexity जैसे AI चैटबॉट्स को “नया Google” मानना अभी जल्दबाजी होगी। उनका मानना है कि सर्च इंजन के रूप में गूगल की पकड़ अभी भी मजबूत है और AI को इस स्तर तक पहुंचने में समय लगेगा।

    AI क्यों अभी गूगल को रिप्लेस नहीं कर सकता?

    कंपनी के FY26 की दूसरी तिमाही के नतीजों पर निवेशकों से बातचीत में चेस्की ने कहा, “हमें इन्हें फिलहाल नया Google नहीं मानना चाहिए। हम अभी इस टेक्नोलॉजी के शुरुआती चरण में हैं।” उन्होंने बताया कि AI चैटबॉट ग्राहक सेवा और पर्सनलाइजेशन में शानदार मदद करते हैं, लेकिन रेफरल और सर्च ट्रैफिक के मामले में वे अभी Google की बराबरी नहीं कर सकते।

    विज्ञापन

    यह भी पढ़ें: गूगल ने PC गेमर्स को दिया झटका! 2026 से बंद करना जा रहा ये पॉपुलर सर्विस

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    चेस्की ने यह भी कहा कि ChatGPT जैसे चैटबॉट्स को चलाने वाले AI मॉडल किसी एक प्लेटफॉर्म के एक्सक्लूसिव नहीं हैं। “ChatGPT का मॉडल केवल उसी के पास नहीं है। हम Airbnb में भी इसके API का इस्तेमाल कर सकते हैं और अन्य मॉडल भी चुन सकते हैं।" उनका मानना है कि AI में सफलता सिर्फ बेहतरीन मॉडल बनाने से नहीं बल्कि सही इंटरफेस और विशेष जरूरतों के अनुसार मॉडल को ट्यून करने से मिलेगी।

    Airbnb का AI पर दांव

    कंपनी ने बताया कि अमेरिका में उसके AI कस्टमर सर्विस एजेंट ने ह्यूमन एजेंट से संपर्क करने वाले ग्राहकों की संख्या में करीब 15% की कमी की है। यह सिस्टम 13 अलग-अलग मॉडलों और हजारों बातचीत के डेटा से प्रशिक्षित किया गया है। फिलहाल यह अंग्रेजी में उपलब्ध है, लेकिन इस साल इसे और भाषाओं में लॉन्च किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: अब इंसानों की तरह 'प्रेगनेंट' होंगे रोबोट, देंगे बच्चों को जन्म, चीन तैयार कर रहा अनोखी टेक्नोलॉजी

    अगले साल तक यह और ज्यादा पर्सनलाइज्ड हो जाएगा, जिससे यह न केवल ग्राहकों को बुकिंग कैंसिल करने का तरीका बताएगा बल्कि खुद यह प्रक्रिया पूरी भी करेगा। भविष्य में यह ग्राहकों को यात्रा योजना बनाने और बुकिंग करने में भी मदद करेगा।

    AI की सीमा और संभावनाएं

    चेस्की ने माना कि AI चैटबॉट कंपनियों के ग्राहकों से जुड़ने के तरीके को बदल रहे हैं, लेकिन फिलहाल वे ‘एन्हांसर’ हैं, पूरी तरह से रिप्लेसमेंट नहीं। उनके अनुसार, आने वाले समय में सही दिशा में निवेश और नवाचार के साथ AI का असर कई गुना बढ़ सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें