अब कोई भी बन सकता है कंप्यूटर प्रोग्रामर! जानें इस बड़ी प्रोसेसर कंपनी के CEO ने क्यों कही ये बात

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 30 May 2023 06:19 PM IST
सार

हुआंग ने कहा कि एआई एक कंप्यूटिंग क्रांति का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि हम एक नए कंप्यूटिंग युग में हैं।

विज्ञापन
AI Means Everyone Can Now Be a Computer Programmer said Nvidia Chief Jensen Huang
Nvidia सीईओ जेन्सेन हुआंग - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का मतलब है कि हर कोई अब एक कंप्यूटर प्रोग्रामर हो सकता है क्योंकि उन्हें केवल कंप्यूटर से बात करने की जरूरत है। यह बात पॉपुलर प्रोसेसर कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेन्सेन हुआंग ने कही। हुआंग ने डिजिटल डिवाइड के अंत की प्रशंसा करते हुए ये बयान दिया है।

    एनवीडिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए चिप्स और कंप्यूटिंग सिस्टम के प्रमुख आपूर्तिकर्ता के रूप में दुनिया की सबसे वैल्युएबल लिस्टेड सेमीकंडक्टर कंपनी बन गई है। एनवीडिया ने पिछले सप्ताह दूसरी तिमाही में वॉल स्ट्रीट के अनुमान से 50 प्रतिशत से अधिक राजस्व का अनुमान लगाया था और कहा था कि वह अपने एआई माइक्रो चिप की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए आपूर्ति बढ़ा रही है, जिसका उपयोग चैटजीपीटी और इसी तरह की कई सर्विस के लिए किया जाता है।

    विज्ञापन

    ताइपे में कम्प्यूटेक्स फोरम में हजारों लोगों से बात करते हुए, हुआंग, ने कहा कि एआई एक कंप्यूटिंग क्रांति का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि हम एक नए कंप्यूटिंग युग में हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें