अमर उजाला
Tue, 30 May 2023
हाल ही में दूरसंचार मंत्रालय (DoT) ने साथी पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल की मदद से आप सेकेंड हैंड फोन की पूरी जानकारी वेरीफाई कर सकते हैं।
फोन वेरीफाई करने के लिए आप जो फोन खरीदने वाले हैं उनमें *#06# डायल करें। इसके बाद फोन का IMEI नंबर स्क्रीन पर आ जाएगा।
IMEI नंबर को सेव कर लें और Central Equipment Identity Register की वेबसाइट पर जाएं और यहां अपना मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद OTP को दर्ज करें।
यहां यदि आपको ब्लैक लिस्टेड, डुप्लीकेट या ऑलरेडी इन यूज लिखा दिखे तो समझ जाएं की फोन चोरी का है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें