अब Facebook पर न्यूज पढ़ने के लिए देने होंगे पैसे

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 20 Oct 2017 12:18 PM IST
विज्ञापन
Facebook testing subscriptions for Instant Articles
Facebook News

    फेसबुक ने फाइनली कन्फर्म कर दिया है कि वह न्यूज सब्सक्रिप्शन सर्विस की टेस्टिंग कर रहा है। इस सर्विस को सबसे पहले अमेरिका और यूरोप में एंड्रॉयड डिवाइस के लिए रिलीज किया जाएगा।

    इसके तहत इंस्टेंट आर्टिकल के लिए फेसबुक पैसे लेगा। बता दें कि जुलाई में फेसबुक के सोशल न्यूज पार्टनरशिप के हेड कैम्पबेल ब्राउन ने कहा था कि न्यूज सब्सक्रिप्शन सर्विस अक्टूबर 2017 तक शुरू की जाएगी।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः 13 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Moto X4

    फेसबुक ने अपने एक बयान में कहा है कि वह न्यूज के लिए दो मॉडल पेश करेगा जिसमें एक मॉडल के तहत सिर्फ 10 न्यूज फ्री में पढ़ें जा सकेंग और इससे ज्यादा न्यूज आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं दूसरे मॉडल के तहत न्यूज पब्लिशर के पास यह अधिकार होगा कि वह कौन से आर्टिकल को फ्री करना चाहता है और कौन से आर्टिकल को सब्सक्रिप्शन के तहत रखना चाहता है। वहीं फेसबुक ने यह भी साफ किया है कि सब्सक्रिप्शन फीस का 100 फीसदी पब्लिशर को मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें