गूगल और एपल पर शिकंजा: एप स्टोर के एकाधिकार खत्म करने के लिए बना पहला कानून, दक्षिण कोरिया की संसद ने विधेयक पारित

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 02 Sep 2021 10:58 AM IST
सार

यह विधेयक (बिल) विशेष रूप से इन-एप बाजारों और भुगतान प्रणालियों को लक्षित करने वाला दुनिया का पहला बड़ा कानून है।

विज्ञापन
A bill to End The Monopoly Of Google And Apple App Store Passed Parliament Of South Korea
Apple Google - फोटो : apple

    विस्तार

    एपल और गूगल के एप स्टोर के एकाधिकार को खत्म करने के लिए दक्षिण कोरिया की संसद ने एक विधेयक पारित किया है जिससे उम्मीद की जा रही है कि एपल और गूगल के अपने एप स्टोर में भुगतान प्रणाली से अधिक भुगतान पर लगाम लगेगी। इसे कानून के तौर पर प्रक्रिया में लाने से पहले अब दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन के हस्ताक्षर की जरूरत है।

    यह विधेयक (बिल) विशेष रूप से इन-एप बाजारों और भुगतान प्रणालियों को लक्षित करने वाला दुनिया का पहला बड़ा कानून है, यहां तक कि बाजार के दिग्गज एपल और गूगल को अपने मालिकाना भुगतान सिस्टम के इन-एप उपयोग को अनिवार्य करने और एप स्टोर के माध्यम से एप और सब्सक्रिप्शन की बिक्री पर 30 प्रतिशत तक कमीशन चार्ज करने के लिए वैश्विक आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

    विज्ञापन

    दुनियाभर के डेवलपर्स ने इन कदमों पर सवाल उठाया है और भुगतान और वितरण के वैकल्पिक तरीकों को चुनने की स्वतंत्रता की मांग की है, जैसे कि आईओएस या एंड्रॉएड ऑपरेटिंग सिस्टम पर स्थापित तीसरे पक्ष (थर्ड पार्टी) के एप स्टोर के माध्यम से।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    दक्षिण कोरियाई विधायकों ने मंगलवार को एप बाजार उद्योग में निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के इरादे से अपने दूरसंचार व्यापार अधिनियम में संशोधन को मंजूरी देने के लिए मतदान किया। बिल एप मार्केट बिजनेस ऑपरेटरों को अपनी प्रमुख स्थिति का लाभ उठाने से रोकता है, ताकि डेवलपर्स को एक विशिष्ट भुगतान प्रणाली का उपयोग करने के लिए मजबूर किया जा सके।

    यह एप स्टोर सेवा प्रदाताओं को एप को उनके स्टोर पर पंजीकरण करने से रोकने, एप पंजीकरण में अनुचित रूप से देरी करने और एप मार्केट से एप को गलत तरीके से हटाने जैसी गतिविधियों में शामिल होने से भी रोकता है। इस कदम से एप डेवलपर्स को भारी कमीशन से बचने में मदद मिलेगी और इस तरह डेवलपर्स और अंतिम उपभोक्ताओं दोनों के लिए लागत कम हो जाएगी।

    इसके अलावा, यह बिल दक्षिण कोरिया के विज्ञान मंत्री/आईसीटी और कोरिया संचार आयोग को एप मार्केट के संचालन की जांच करने का अधिकार देता है, ताकि सरकार को उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए एप-मार्केट से संबंधित विवादों की अधिक सक्रिय रूप से पहचान करने और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा में बाधा डालने वाले कृत्यों को रोकने में मदद मिल सके। भारत के सबसे बड़े थर्ड पार्टी एप स्टोर इंडस एप बाजार के सह-संस्थापक और सीईओ राकेश देशमुख ने इस कदम के लिए अपना समर्थन साझा किया है।

    उन्होंने इस संबंध में अपने विचार प्रकट करते हुए कहा, "नीति को नवाचार (इनोवेशन) का समर्थन करने की आवश्यकता है। हमें उम्मीद है कि गूगल प्ले स्टोर पर इंडस एप बाजार जैसे एप वितरण प्लेटफॉर्म की लिस्टिंग की अनुमति देना डेवलपर की पसंद को बढ़ाता है। इससे हमें बी2सी सफर तय करने में मदद मिलेगी। मुझे उम्मीद है कि हमारे जैसे एप स्टोर को गूगल प्ले और एंड्रॉएड पर एक निष्पक्ष खेल वातावरण की अनुमति है। इसके अलावा, भारत में हमें नीति के नजरिए से एप वितरण और भुगतान गेटवे के लिए डेवलपर की पसंद पर गौर करने की जरूरत है।

    एलायंस ऑफ डिजिटल इंडिया फाउंडेशन (एडीआईएफ), के कार्यकारी निदेशक सिजो कुरुविला ने ट्वीट करके इस कदम का स्वागत किया है। उन्होंने निष्पक्ष बाजार पर जोर देते हुए अपने ट्वीट में कहा, "दुनिया में कहीं भी इस मामले पर कोई भी कानून अन्य देशों के लिए अपनाने और बनाने के लिए एक मिसाल कायम करेगा।" अमेरिका के घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए, एप्स के एक उद्योग एसोसिएशन, कोअलिशन फॉर एप फेयरनेस (सीएएफ) ने सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की है और इसे एक महत्वपूर्ण कदम करार दिया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें