Windows 11: इस दिन से मिलने लगेगा अपडेट, ऐसे यूजर्स फ्री में कर सकेंगे अपग्रेड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 01 Sep 2021 03:29 PM IST
विज्ञापन
Windows 11 Release Date Set for October 5 know device about compitable device and more
Windows 11 - फोटो : microsoft

    करीब तीन महीने के इंतजार के बाद Windows 11 की रिलीज डेट सामने आ गई है। माइक्रोसॉफ्ट ने अपने एक ब्लॉग में कहा है कि Windows 11 को पांच अक्तूबर से उपलब्ध कराया जाएगा। पांच अक्तूबर से ही वे लोग भी Windows 11 में अपने सिस्टम को अपग्रेड कर सकेंगे जिनके सिस्टम फिलहाल Windows 10 पर काम कर रहे हैं। Windows 11 में इंटरफेस को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है, हालांकि अक्तूबर की उपलब्धता के दौरान इसे एंड्रॉयड के लिए रिलीज नहीं किया जाएगा। माइक्रोसॉफ्ट विंडोज मार्केटिंग के जेनरल मैनेडर एरोन वूडमैन ने अपने एक बयान में कहा, 'हम उम्मीद करते हैं कि सभी योग्य डिवाइस में 2022 के मध्य तक Windows 11 का अपडेट मिल जाएगा।' नए अपडेट के लिए यूजर्स को सेटिंग में विंडोज अपडेट में जाना होगा।

    Windows 11
    Windows 11 - फोटो : microsoft

    Windows 11 के फीचर्स

    Windows 11 के साथ डिजाइन, इंटरफेस और स्टार्ट मीनू को लेकर बड़े बदलाव किए गए हैं। विंडोज स्टार्ट साउंड में भी आपको बदलाव देखने को मिलेगा। Windows 11 के साथ वेलकम स्क्रीन के साथ Hi Cortana को हटा दिया गया है और लाइव टाइटल भी आपको नए विंडोज में देखने को नहीं मिलेगा। Windows 11 की डिजाइन के साथ माइक्रोसॉफ्ट की प्लानिंग macOS और Chrome OS को टक्कर देने की है।

    Snap Layouts
    Snap Layouts - फोटो : microsoft

    बदल गई है स्टार्ट मीनू की प्लेसमेंट

    नए विंडोज के साथ आपको एक फ्रेश स्टार्ट मीनू मिलेगा जिसमें नया साउंड समेत नया इंटरफेस भी शामिल है। विंडोज के कॉर्नर की डिजाइन हाल ही में लॉन्च हुए iPadOS जैसी है। स्टार्ट मीनू को अब सेंटर में जगह दी गई है। 1996 के बाद यह पहला मौका है जब स्टार्ट मीनू लेफ्ट की जगह सेंटर में दिया गया है। एप की प्लेसमेंट काफी हद तक macOS और Chrome OS जैसी है, हालांकि प्लेसमेंट को आप अपने हिसाब से बदल भी सकते हैं। स्टार्ट मीनू में आपको लाइव टाइटल भी देखने को नहीं मिलेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें