मुसीबत: माइक्रोसॉफ्ट के बाद अब YouTube पड़ा ठप, यूजर्स एप और वेबसाइट नहीं कर पा रहे एक्सेस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 22 Jul 2024 04:39 PM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा दिक्कत YouTube एप के साथ हो रही है। 33 फीसदी यूजर्स ने वीडियो अपलोड में हो रही दिक्कत को लेकर शिकायत की है, वहीं 23 फीसदी ने वेबसाइट को लेकर शिकायतें की है। YouTube के सपोर्ट पेज पर इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन
Some YouTube users are facing issues ith the YouTube app, website
youtube down - फोटो : amarujala

    विस्तार

    हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस पूरी दुनिया में ठप पड़ी थी और अब YouTube के ठप होने की खबर है। YouTube यूजर्स को एप और वेबसाइट दोनों पर दिक्कत हो रही है। लोग एप और साइट दोनों को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। DownDetector के मुताबिक आज यानी 22 जुलाई को दोपहर 1.30 बजे से लोगों को YouTube पर दिक्कत हो रही है।

    रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा दिक्कत YouTube एप के साथ हो रही है। 33 फीसदी यूजर्स ने वीडियो अपलोड में हो रही दिक्कत को लेकर शिकायत की है, वहीं 23 फीसदी ने वेबसाइट को लेकर शिकायतें की है। YouTube के सपोर्ट पेज पर इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें