Social Media: एलन मस्क ने कहा- बच्चों के लिए खतरनाक है सोशल मीडिया, हर हाल में रखें दूर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 24 May 2024 12:36 PM IST
सार

एलन मस्क ने इस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो भी एक्स पर शेयर किया है। एलन मस्क ने तर्क दिया है कि सोशल मीडिया कंपनियों की प्रतिस्पर्धी प्रकृति युवा दिमागों के लिए हानिकारक परिणामों का कारण बन रही है।

विज्ञापन
X owner Elon Musk warns about social medias impact on kids Details in hindi
एलन मस्क - फोटो : ANI

    विस्तार

    अरबपति और दुनिया की सबसे बड़ी माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स के मालिक एलन मस्क ने कहा है कि सोशल मीडिया बच्चों के लिए बहुत ही खतरनाक है। सोशल मीडिया से बच्चों को दूर रखना जरूरी है। लंबे समय तक सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना बच्चों के लिए सही नहीं है। उन्होंने कहा कि इसे सीमित करने की जरूरत है।

    एक कॉन्फ्रेंस में एलन मस्क ने बच्चों पर सोशल मीडिया के प्रभाव को लेकर बातें की। उन्होंने कहा, 'मैं सभी पैरेंट्स से आग्रह करता हूं कि बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखें। बच्चे AI एल्गोरिदम के प्रति संवेदनशील होते हैं, जो डोपामाइन के स्तर को अधिकतम करके यूजर्स जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किए गए हैं।'

    विज्ञापन

    एलन मस्क ने इस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो भी एक्स पर शेयर किया है। एलन मस्क ने तर्क दिया है कि सोशल मीडिया कंपनियों की प्रतिस्पर्धी प्रकृति युवा दिमागों के लिए हानिकारक परिणामों का कारण बन रही है। उन्होंने कहा कि डोपामाइन हिट उत्पन्न करने के लिए एआई सिस्टम के बीच भयंकर प्रतिस्पर्धा के कारण अत्यधिक सोशल मीडिया बच्चों के लिए हानिकारक है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें