अमर उजाला
Thu, 23 May 2024
शेयर मार्केट का चस्का कई लोगों के लिए तो बढ़िया रहता है लेकिन कुछ लोगों को यह काफी महंगा पड़ता है।
दिल्ली के एक शख्स को यह इतना महंगा पड़ा है कि उसके अकाउंट से 1 करोड़ 13 लाख रुपये निकल गए हैं। यह मामला दिल्ली के शालीमार बाग का है।
इसके बाद किसी अन्य एप में पीड़ित के अकाउंट में पैसे काफी ज्यादा दिखने लगे, लेकिन जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की तो और निवेश करने के लिए कहा गया।
इस तरह 50,000 रुपये निकालने के चक्कर में पीड़ित ने 1 करोड़ 13 लाख रुपये पेमेंट किए।
यह पूरा खेल 55 दिनों तक चला है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित को उसके निवेश का प्रॉफिट 7.4 करोड़ दिखाया गया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यदि आप भी शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए बेहतर यही है कि जांच-परखकर ही निवेश करें।
किसी व्हाट्सएप ग्रुप या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए निवेश करना आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें