अजब एलन मस्क के गजब फैसले: 900 रुपये लेने के बाद कह रहे- आप चाहें तो ब्लू टिक छिपा सकते हैं
अब ब्लू टिक के 900 रुपये हर महीने लेने के बाद X (Twitter) के मालिक एलन मस्क ने कहा है कि आप चाहें तो अपने ब्लू टिक को छिपा सकते हैं।

विस्तार
एलन मस्क अपने अजीबोगरीब फैसले के लिए जाने जाते हैं। उनके हर फैसले दुनिया को चौंकाने वाले होते हैं। अब ब्लू टिक के 900 रुपये हर महीने लेने के बाद X (Twitter) के मालिक एलन मस्क ने कहा है कि आप चाहें तो अपने ब्लू टिक को छिपा सकते हैं। अब यह अपने आप में एक मजाक ही है, क्योंकि जिस ब्लू टिक के लिए कोई यूजर्स हर महीने 900 रुपये दे रहा है, वह भला उसे छिपाकर क्यों रखेगा।
दरअसल एलन मस्क ने X के साथ एक फीचर लॉन्च किया है जिसकी मदद से यूजर्स अपने ब्लू टिक को छिपा सकते हैं यानी इस फीचर को ऑन करने के बाद उनके अकाउंट के साथ ब्लू टिक होते हुए भी नहीं दिखेगा। नए फीचर का नाम Hide your checkmark है। X ने एक और फीचर पेश किया है जिसके बाद ब्लू टिक वाले यूजर्स X के वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं।
पिछले महीने ही खत्म हुआ है ट्विटर का नाम-ओ-निशान
बता दें कि पिछले महीने ही 24 जुलाई को एलन मस्क ने Twitter के नाम को खत्म कर दिया है और इस माइक्रोब्लॉगिंग साइट को X नाम दिया है। इसके अलावा ट्विटर के लोगो यानी चिड़िया को सभी जगहों से हटा दिया गया है। ट्विटर के सभी लोगों को X से रिप्लेस कर दिया गया है। नाम बदले जाने के बाद एलन मस्क ने कहा था कि X के यूजर्स की संख्या 54 करोड़ के पार पहुंच गई है जो कि अब तक सबसे बड़ा आंकड़ा है।
- Instagram: AI की मदद से बनाएं कंटेंट को अलग करेगा इंस्टाग्राम, नए लेबल पर कर रहा काम
- 108MP कैमरा और नथिंग फोन जैसी डिजाइन में लॉन्च हुआ Infinix GT 10 Pro, कम कीमत में मिलेंगे महंगे फीचर्स
- तस्वीरों में देखें कैसा है Redmi 12 4G
- चीन को एक और झटका: सरकार ने लैपटॉप, टैबलेट और कंप्यूटर के आयात पर लगाई पाबंदी