108MP कैमरा और नथिंग फोन जैसी डिजाइन में लॉन्च हुआ Infinix GT 10 Pro, कम कीमत में मिलेंगे महंगे फीचर्स
ट्रांसपेरेंट बैक पैनल के अलावा फोन में एक मिनी एलईडी लाइट स्ट्रिप और नीचे की तरफ रिफ्लेक्टेड हार्डवेयर मिलता है। Infinix GT 10 Pro मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8050 प्रोसेसर से लैस है।

विस्तार
इनफिनिक्स ने गुरुवार 3 अगस्त को अपने नए फोन Infinix GT 10 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को नथिंग फोन जैसी ट्रांसपेरेंट डिजाइन में पेश किया गया है। फोन को गेमिंग यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है। ट्रांसपेरेंट बैक पैनल के अलावा फोन में एक मिनी एलईडी लाइट स्ट्रिप और नीचे की तरफ रिफ्लेक्टेड हार्डवेयर मिलता है। Infinix GT 10 Pro मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8050 प्रोसेसर से लैस है। फोन में एमोलेड डिस्प्ले और 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिलता है।
Infinix GT 10 Pro को साइबर ब्लैक और मिराज सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन को सिंगल स्टोरेज में पेश किया गया है। फोन के 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है। इसकी बिक्री आज से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।
खरीदार आईसीआईसीआई और कोटक बैंक कार्ड के माध्यम से भुगतान पर 2,000 रुपये की तत्काल छूट का लाभ उठा सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर 3,334 रुपये से शुरू होने वाली छह महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प प्रदान कर रहा है। फोन खरीदने वाले पहले 5,000 ग्राहकों को खरीदारी के साथ कुछ अतिरिक्त गेमिंग एक्सेसरीज भी मिलेंगी।
फोन को डुअल सिम सपोर्ट मिलता है। Infinix GT 10 Pro में 6.67 इंच फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले में 10 बिट LTPS डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 360 हर्ट्ज टच सैम्पलिंग रेट मिलता है।
- चीन को एक और झटका: सरकार ने लैपटॉप, टैबलेट और कंप्यूटर के आयात पर लगाई पाबंदी
- Excitel ने लॉन्च किया सबसे सस्ता 300Mbps वाला प्लान, जानें ऑफर
- बड़े काम का है डिजिटल पुलिस का पोर्टल, घर बैठे हो सकते हैं ये 10 काम
- 300mAh बैटरी के साथ Amazfit Bip 5 स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, डिस्प्ले पर है एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग