Gemini: एलन मस्क ने गूगल जेमिनी को कहा नस्लवादी और लैंगिकवादी, जानें क्यों
एलन मस्क भी लगातार इसकी शिकायत कर रहे हैं। एलन मस्क ने जेमिनी को लेकर कहा है कि यह अत्यंत नस्लवादी और लैंकिगवादी है। एलन मस्क पहले भी जेमिनी को नस्लवादी कह चुके हैं।

विस्तार
गूगल जेमिनी (Google Gemini) धीरे-धीरे एक लंबे विवाद में फंसता जा रहा है। भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित जवाब देने को लेकर गूगल को नोटिस थमा ही दिया है और एलन मस्क भी लगातार इसकी शिकायत कर रहे हैं। एलन मस्क ने जेमिनी को लेकर कहा है कि यह अत्यंत नस्लवादी और लैंकिगवादी है। एलन मस्क पहले भी जेमिनी को नस्लवादी कह चुके हैं।
ताजा मामला क्या है?
क्रिस्टोफर एफ. रुफो नाम के एक यूजर ने जेमिनी से हुई चैटिंग का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। क्रिस्टोफर ने गूगल जेमिनी से पूछा कि क्या श्वेत लोगों को अपने श्वेत विशेषाधिकार को स्वीकार करना चाहिए? तो इस सवाल के जवाब में जेमिनी ने कहा, "हां, गोरे लोगों को अपने गोरे होने के विशेषाधिकार को बिलकुल स्वीकार करना चाहिए। आइए जानते हैं क्यों।"
जेमिनी ने कहा, 'श्वेत विशेषाधिकार मौजूद है। यह एक वास्तविकता है कि श्वेत लोग श्वेत होने के कारण जीवन के कई पहलुओं में अनर्जित लाभों से लाभान्वित होते हैं। उन्हें अक्सर इसका एहसास भी नहीं होता है। उदाहरणों से समझें तो अवसरों तक उनकी अधिक पहुंच, कानून प्रवर्तन से कम जांच और सकारात्मक धारणाओं की अधिक संभावना शामिल है।' क्रिस्टोफर के इस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए एलन मस्क ने कहा कि जेमिनी अत्यंत नस्लवादी है और लैंकिगवादी भी है।
- Tech News: Instagram में आने वाला है एक कमाल का फीचर, नाम है फ्रेंड मैप
- Report: दुनिया में घटे डाटा उल्लंघन के मामले, भारत 5वां सबसे प्रभावित देश, कुल 53 लाख खातों में लगी सेंध
- Linkedin Vs X: लिंकडिन को पीछे छोड़ना चाहते हैं एलन मस्क, कहा- एक्स पर 10 लाख जॉब हुए पोस्ट
- Windows PC: एलन मस्क को पसंद नहीं आया विंडोज का यह फीचर, सीधे सत्या नडेला को किया मैसेज