WhatsApp में आया ऐसा फीचर कि आप कहेंगे- 'थैंक्यू जकरबर्ग'

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 06 Mar 2023 11:43 AM IST
सार

ए अपडेट के बाद सेटिंग मेन्यू में अनचाहे कॉल को साइलेंट करने के लिए एक बटन मिलेगा। यह फीचर उन्हीं नंबर से आने वाले कॉल को साइलेंट करेगा जो आपके फोन में सेव नहीं हैं। यह फीचर स्पैम कॉल को रोकने में काफी मददगार साबित हो सकता है।

विज्ञापन
WhatsApp Working on Feature to Silence Unknown Callers
WhatsApp - फोटो : Istock

    विस्तार

    इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप WhatsApp अब एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिसका इंतजार व्हाट्सएप के दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स को था। WhatsApp पर हर दिन आने वाले स्पैम कॉल से लोग परेशान हैं। अब WhatsApp अपने नए फीचर्स से इसकी छुट्टी करने जा रहा है। आमतौर पर यदि आपका व्हाट्सएप नंबर दुनिया में किसी के पास है तो वह आपको व्हाट्सएप कॉल कर सकता है। अब व्हाट्सएप इसपर लगाम लगाने जा रहा है। WhatsApp का नया फीचर स्पैम और अनचाहे कॉल पर रोक लगाएगा।

    WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp के इस फीचर की टेस्टिंग फिलहाल बीटा वर्जन पर हो रही है। यदि आप भी व्हाट्सएप के बीटा यूजर हैं तो आप इस फीचर को ट्राई कर सकते हैं। WhatsApp के इस अपकमिंग फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है। नए अपडेट के बाद सेटिंग मेन्यू में अनचाहे कॉल को साइलेंट करने के लिए एक बटन मिलेगा। यह फीचर उन्हीं नंबर से आने वाले कॉल को साइलेंट करेगा जो आपके फोन में सेव नहीं हैं। यह फीचर स्पैम कॉल को रोकने में काफी मददगार साबित हो सकता है।

    विज्ञापन

    व्हाट्सएप में दो और नए फीचर आ रहे हैं जिनमें एक फीचर न्यूजलेटर (Newsletter) का है। इसके लिए एक नया टैब दिया जाएगा। इसके अलावा WhatsApp एक और नए प्राइवेसी फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। नए फीचर की टेस्टिंग WhatsApp iOS वर्जन एप पर हो रही है। नए फीचर के आने के बाद यूजर्स को प्राइवेसी के लिए बेहतर विकल्प मिलेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक नए अपडेट के बाद सभी तरह की प्राइवेसी सेटिंग एक ही जगह मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें